स्किन के लिए क्यों जरूरी है सनस्क्रीन, हर रोज़ इस्तेमाल से क्या होगा लाभ

जैसे – जैसे आपकी उम्र बढ़ती है वैसे – वैसे आपकी स्किन पर फाइम लाइन, झुर्रियां दस्तक देने लगती है। यह एक नार्मल प्रक्रिया है जो हर व्यक्ति के साथ होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि उम्र के साथ स्किन में होने वाले 80 प्रतिशत परिवर्तन सूर्य की पराबैंगनी किरणों की वजह से होता हैं। इनसे बचने का सबसे अच्छा व सरल तरीका है घर के अंदर रहना है। इसके अलावा इससे बचने के लिए आप सनस्क्रीन का भी उपयोग कर सकते है।

सनस्क्रीन को सनबर्न और स्किन कैंसर को रोकने के लिए जाना जाता है, लेकिन कई स्किन विशेषज्ञों का यह मानना है कि यह उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में भी हेल्प कर सकता है। जानते हैं कि सनस्क्रीन कैसे आपको जल्दी बूढ़ा होने से बचाता है।

UV किरणें कैसे आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है

UV किरणों को दो श्रेणियां में बाटा गया है यूवीए और यूवीबी। UVB की वेवलेंथ छोटी होती हैं और यह त्वचा की ऊपरी परत को नुकशान पहुँचती हैं। लेकिन, UVA किरणें लंबी होती हैं और अधिक गहराई तक प्रवेश कर सकती हैं। आप अगर कांच की खिड़की से भी धूप के संपर्क में आ रहें है तो ये किरणों आपकी त्वचा को तब भी खराब कर सकती है।

अगर आप वर्षों से यूवीए और यूवीबी किरणों के संपर्क में है तो ये आपकी स्किन की ऊपरी परत की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा देती है, जिन्हें केराटिनोसाइट्स के रूप में जाना जाता है। इस क्षति के कारण त्वचा पर लाल, खुरदुरे और पपड़ीदार धब्बे हो सकते हैं, जिसे एक्टिनिक केराटोसिस कहा जाता है।

मेलानोसाइट्स जो कोशिकाएं जो मेलेनिन का उत्पादन करती हैं और स्किन को डार्क करती है। मेलानोसाइट्स केराटिनोसाइट्स के नीचे होता है। यूवीए किरणें इन कोशिकाओं को सक्रिय करती हैं, जिससेसनटैन होता है। लंबे समय तक यूवी किरणों के संपर्क में रहने से मेलानोसाइट्स को नुकसान होता है जिसके कारण स्थायी हाइपरपिग्मेंटेशन होता है।

जानिए कैसे सनस्क्रीन बढ़ती उम्र को रोकती है

सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करती है। सनस्क्रीन यूवी किरणों को आपकी त्वचा के अंदर प्रवेश करने को रोकती है। इसके लिए आपको अधिक एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाने की जरूरत होती है। आप रसायनिक या मिनिरल कोई भी सनस्क्रीन का उपयोग कर सकती है।