जौ के पानी का सेवन शरीर को ओवरहीट से बचाने के साथ ही शरीर के तापमान को सामान्य रहने में करता है मदद

जौ का उपयोग हम कई कामो में करने है। नवरात्रों में जौ उपयोग मां दुर्गा की पूजा में किया जाता हैं, पूजन के लिए इसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। जौ एक बहुत ही खास समर सुपरफूड है, वहीं यह कई खास पोषक तत्व सहित प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है और हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद भी होता है। जौ आपके आसपास के दुकानों में बहुत ही आसानी से मिल जाता। जौ की कूलिंग प्रॉपर्टी इसे गर्मी के मौसम के लिए बहुत ही खास बना देती हैं। यह हमारे शरीर को ओवरहीट होने से बचाता है और शरीर के तापमान को नार्मल रहने में मदद करता है।तो आइये जानते हैं इसके बारे में अधिक विस्तार से।

सेहत के इन फायदों के लिए आपको भी करना चाहिए जौ के पानी का उपयोग

गर्मी में जौ का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बॉडी को ओवरहीट होने से बचाता है और शरीर के तापमान को सामान्य रहने में मदद करता है.

यहां जानें जौ के खास फायदे :-

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है :-

जौ हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों में बहुत ही फायदेमंद होता है। विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जौ कैंसर सेल्स के निर्माण को कम करने में हेल्प करता है। जौ में मौजूद ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ई सेल्स को प्रयाप्त सुरक्षा प्रदान करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले सेल डैमेज की मरम्मत करते हैं।

वजन कम करने में मदद करे :-

जौ में डायट्री फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, इसलिए जौ का पानी आपके पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म को सामान्य रखता है। इसके उपयोग से आप लंबे समय तक संतुष्ट रहती हैं और आपकी क्रिविंग्स भी कम हो जाती है। जौ का पानी वजन घटाने में हमारी मदद कर सकता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पचता है और आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है।

पाचन क्रिया में सुधार करे :-

जौ का पानी एक हेल्दी और अच्छा ड्रिंक है, जिसे प्राचीन काल से पेट और आंतों की प्रोब्लेम्स के लिए निवारक के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इसे एक पाचन टॉनिक माना जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ रखता है। इसकी फाइबर की गुणवत्ता इसे पाचन क्रिया के लिए बहुत खास बना देती है।

ब्लड शुगर लेवल को नार्मल रखे:-

जौ डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही खास साबित हो सकता है। इसका पानी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है। हालांकि, आपको जौ के पानी में चीनी का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्युकी यह ब्लड शुगर पर नियंत्रण पाने की जगह इन्हे बढ़ा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल :-

जौ में मौजूद केमिकल्स कंपोनेंट एलडीएल खराब कोलेस्ट्रॉल को दबा देते हैं, और शरीर में कोलेस्ट्रोल के स्तर को बराबर रखते हैं, जिससे हृदय संबंधी प्रॉब्लम आपको परेशान नहीं करती।

स्किन के लिए लाभदायक :-

बहुत से लोग यह नहीं जानते कि जौ का पानी पीना आपकी स्किन के लिए अच्छा होता है। यह आपके फेस पर ग्लो लाने का काम करता है और उसे स्वस्थ रहने में हेल्प करता है। यह स्किन टेक्सचर में भी सुधार करता है और उन्हें रिफ्रेशिंग रखता है।

प्रेगनेंसी में भी है फायदेमंद:-

पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण जौ का पानी शरीर के लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए इसे गर्भवती महिलाओं के लिए एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है, कब्ज की स्थिति में कारगर होता है और सुबह की मतली को कम करने में भी हेल्प करता है।