बरही में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah जनता को सम्बोधित करते हुए बोले- भ्रष्टाचार करने वालों का पूरा कच्चा चिट्ठा लेकर आया हूं

बरही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले-चुनाव सिर्फ भाई वीडी को सांसद बनाना ही नहीं मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। शाह बोले कांग्रेस ने 70 साल परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार से राज किया, सरकर ने सब मिटाया। सरकार ने चार जाति बनाई। जातिवादी पार्टियां एकत्र हुए हैं, गठबंधन के नेता कोई अपने बेटे भतीजे को सीएम और सोनिया बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। ऐसे लोग जनता के बारे में कैसे सोचेंगे?

अमित शाह ने कामन वेल्थ, 2 जी, शारदा चिटफंड सहित अन्य घोटाले गिनाए

अमित शाह ने कहा भ्रष्टाचार करने वालों का गठबंधन है। पूरा कच्चा चिट्ठा लेकर आया हूं। कामन वेल्थ, 2 जी, शारदा चिटफंड सहित अन्य घोटाले भी गिनाए। करोड़ों का भ्रष्टाचार करने वालो का गठबंधन है। मोदी ने संकल्प लिया था और भ्र्ष्टाचार करने वालों को जेल भिजवाने का काम किया। पाई पाई लौटानी होगी, जेल जाना होगा। कांग्रेस जो 50 साल में नहीं कर पाई वो BJP ने किया। बरही मेंकेंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की सभा से पूर्व कटनी नगर निगम के पूर्व महापौर व कांग्रेस नेता Vijendra Mishra, Raja Bhaiyaऔर पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष Rajni Soni सहित अन्य जनों ने ली BJP की सदस्यता। बरही के विजयनाथधाम मंदिर में पूजन उपरांत वे विजयनाथधाम मेला ग्राउंड में सभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष BD Sharma आदि मौजूद।

Mamata Banerjee, Stalin, Sharad Pawar और Sonia Gandhi के परिवार मोह पर भी साधा निशाना

शासकीय स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा। हेलीपैड पर BD Sharma, विधायक Sanjay Pathak ने किया स्वागत।विजयनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की। केंद्रीय गृह मंत्री कटनी में आम सभा को संबोधित कर रहे हैं। देरी से आने पर माफी मांगी। उनके साथ नरोत्तम मिश्रा, सुरेश पचौरी भी मंच पर मौजूद। मोदी सरकार ने गरीबों को मुफ्त अनाज दिया, महिलाओं के सम्‍मान की रक्षा की। पीएम मोदी गरीब कल्‍याण का काम करते हैं। कांग्रेस ने गरीबों के लिए क्‍या किया, अपने परिवार वालों को ही आगे बढ़ाने का काम किया। ममता बनर्जी, स्‍टालि‍न, शरद पवार और सोनिया गांधी के परिवार मोह पर साधा निशाना।

मुफ्त इलाज, शौचालय, पांच किलो अनाज बीजेपी सरकार ने दिया

किसानों के खातों में पैसे , घर घर पानी, स्वास्थ्य का मुफ्त इलाज, शौचालय, पांच किलो अनाज सरकार ने दिया। महिलाओं को गैस सिलेंडर दिया। कोरोना का वैक्सिन लगवाकर डर से मुक्त किया। जम्मू ही नही पूरे देश की एक एक जमीन हमारी है। धारा 370 कांग्रेस नही हटा पाई।मोदी जी ने धारा 370 समाप्त किया । राम मंदिर के मुद्दे को समाप्त किया। अब रामनवमी में रामलला अपना बर्थडे अपने घर में मनाएंगे। आतंकवाद को सिर पर चढ़ा कर रखा। पाकिस्तान के घर में घुसकर सरकार ने आतंकवाद का सफाया किया। सीए का भी विरोध पार्टी कर रही है। तुस्टीकरण के अलावा कुछ नहीं आता। कमलनाथ ने जितने दिन सरकार चलाई उसका हिसाब दें, वो क्या देंगे हिसाब हम हिसाब लेकर आएं हैं। प्रदेश को मोदी सरकार ने हर साल 10 लाख करोड़ रुपये भेजने का कार्य किया है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विरोधी है। ओबीसी मंडल का गठन किया और उनको आरक्षण दिया। पहली बार भी वीडी के लिए आया था। फिर आया हूं।

यह भी पढ़े:

जानें कैसी है Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म ‘Bade Miyan Chote Miyan’, यहाँ पढ़ें मूवी रिव्यू