शाकाहारी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान क्या खाना चाहिए? जानिए 5 डाइट टिप्स

गर्भावस्था के दौरान परिवार के सदस्य गर्भवती महिला के खान-पान का विशेष ध्यान रखते हैं। इसका कारण यह है कि गर्भवती महिला जो भी खाती है उसका सीधा असर उसके बच्चे पर पड़ता है। यही कारण है कि डॉक्टर गर्भावस्था के दौरान प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार लेने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग सोचते हैं कि अच्छी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन केवल मांसाहारी आहार में ही पाए जाते हैं, मगर ऐसा नहीं है। शाकाहारी आहारों से भी आपको सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि शाकाहारी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए, ताकि उनके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।

प्रोटीन के लिए क्या खाएं- जब गर्भ में शिशु का निर्माण होता है तो उसके शरीर के अंगों और हड्डियों के निर्माण के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। भारत में ज्यादातर महिलाओं को प्रोटीन युक्त आहार नहीं मिल पाता है, जिसके कारण यहां पैदा होने वाले ज्यादातर बच्चे कमजोर होते हैं या किसी जन्मजात बीमारी से पीड़ित होते हैं। प्रोटीन को बिल्डर पोषक तत्व माना जाता है। प्रोटीन के लिए महिलाओं को डेयरी उत्पाद, फलियां, बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता, बीज और अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए।

आयरन की पूर्ति के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ- गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए आयरन भी एक आवश्यक तत्व है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। इसकी कमी से एनीमिया की समस्या हो जाती है। आयरन की पूर्ति के लिए आपको मोटे अनाज जैसे गेहूं, जौ, बाजरा, मक्का आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको सोयाबीन, टोफू, पनीर, दालें, हरी सब्जियां आदि का भी सेवन करना चाहिए। ध्यान रखें, आपको ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए। और गर्भावस्था के दौरान कॉफ़ी।

कैल्शियम और विटामिन डी- शिशु की हड्डियों के निर्माण के लिए कैल्शियम एक जरूरी तत्व है। कैल्शियम के कारण हड्डियों में मजबूती आती है। जिन महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती है, उनके शिशु कमजोर पैदा होते हैं। 19 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को एक दिन में 1000 मिलीग्राम से ज्यादा कैल्शियम की जरूरत होती है। लेकिन आपको एक खास बात बताएं कि कैल्शियम तभी फायदेमंद है, जब आपके शरीर में पर्याप्त विटामिन डी भी हो, क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। दूध और दूध से बने दूसरे प्रोडक्ट्स में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों होता है इसलिए आप दूध, दही, योगर्ट, चीज़, फलों के जूस आदि का सेवन कर सकती हैं।

विटामिन बी12- विटामिन बी12 बहुत कम शाकाहारी आहारों में पाया जाता है इसलिए ज्यादातर महिलाओं में इसकी कमी पाई जाती है। शाकाहारी महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, टोफू, सोया बड़ी आदि का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा गाय और भैंस के दूध में भी ये विटामिन पाया जाता है।

फॉलिक एसिड- फॉलिक एसिड को फॉलेट भी कहते हैं। गर्भवती महिलाओं को एक दिन में कम से कम 600 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड की जरूरत होती है, जबकि सामान्य दिनों में रोजाना 400 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड की जरूरत होती है। फॉलेट के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, होल ग्रेन ब्रेड, होल ग्रेन पास्ता, बीन्स और खट्टे फलों का सेवन कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

रोज करें ये 4 योगासन, तनाव होगा कम और दूर होगी बेचैनी