शरीर के लिए क्या है बेहतर घी या फिर तेल

हम अपनी रसोई में बिना तेल या घी का खाना पकाने से परहेज करते है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए हम तेल का प्रयोग करते है। आज मार्केट में कई तरह के ऑइल मिलने लगें है। खाना को फ्राई करने के लिए  देसी घी और कई तरह के तेल का प्रयोग करते हैं। जिनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय रिफाइंड ऑयल है। अब हम बिना सोचे समझे इन तेलों का सेवन करते है जो हमारे स्वास्थ्य पर सीधा असर डालते है।

वहीं कुछ ऐसे भी तेल पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है। जैसे देसी घी, सरसों का तेल, नारियल और जैतून का तेल इन तेलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। तेल की बात करे तो सरसों के तेल का प्रयोग हम सभी सबसे ज्यादा करते है। जैसा की हम सभी जानते है की जो अच्छा फैट हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है और तेल में कई अनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा देते हैं। जरूरी नहीं है की तेल का सेवन खराब हो हो बल्कि तेल का नुकसानदायक होना इस बात पर भी निर्भर करता है कि तेल किस चीज से बना है। इसलिए खाने के लिए तेल का चयन हमेशा सोच समझ कर ही करें।

अब बात करते है घी की अब आप ये तो जानते ही है की घी दूध से प्राप्त होता है, दूध में लैक्टोज पाया जाता है लेकिन जब यह घी बनने के दौरान लैक्टोज नही रह  जाता है। घी में सैचुरेटेड फैट की अच्छी मात्रा होती होता है जो हमारे शरीर के लिए, स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। बाजार में मिलने वाले घी में कई हानिकारक पदार्थ पाए जाते हैं जो हमारी सेहत को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं।

देसी घी सेहत के लिए फायदेमंद

देसी घी में कई ऐसे गुण होते है जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते है।जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि। इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी उपस्थित होते हैं जैसे विटामिन ए, विटामिन डी, कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि की मात्रा होती हैं। इन सभी पोषक तत्वों का योगदान हमरे स्वास्थ्य के लिए होता है। इसलिए देसी घी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

घी या फिर तेल क्या है बेहतर?

अगर हम बात करें घी और तेल में कौन है सेहत के लिए फायदेमंद तो घी एक अच्छा विकल्प है  अगर आप घर का बना हुआ घी का सेवन कर रहे है तो इससे बेहतर कुछ भी नही। तेल का उपयोग भी सही है अगर उसका चुनाव सही किया जाए और सही तरीके से इस्तेमाल किया जाते तो तेल नुकसान नहीं पहुंचाता कुछ तेल जैसे नारियल तेल, ऑलिव ऑइल ये सभी तेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते है। लेकिन हम सभी को घी हो या तेल दोनों को एक निशित मात्रा में ही खाना चाहिए, अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

यह भी पढ़े: ज्यादा तनाव कही बन न जाएं बीमारियों का कारण