आयरन की कमी: कारण, लक्षण और उपचार

शरीर में आयरन एक महत्वपूर्ण खनिज है जो हमारी सेहत के लिए ये फायदेमंद है। अगर शरीर में आयरन की कमी होती है तो इस बीमारी को एनीमिया की कंडीशन बोली जाती है। पर्याप्त आयरन ना होने के कारण शरीर के कई कार्य बिगड़ सकते हैं। आयरन हमारे शरीर में, जो रक्त में ऑक्सीजन का परिवहन करता है। कई प्रकार की शारीरिक कार्यों में शामिल होता है। आयरन हम सभी को दैनिक जीवन के लिए ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। आयरन की अगर बात करे की हम अपने शरीर में हो रही आयरन की कमी को कैसे पूरा कर सकते है तो इसके अच्छे स्रोतों का सेवन करने से आयरन की कमी पूरी होती है।

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान ये समस्या रहती है और उनमें आयरन की कमी होने का खतरा अधिक होता है। उचित रूप से ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नई कराना जिसमे आयरन होता है इसका कम होना ये दिखाता है की आयरन रिच फूड का सेवन नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। चाय का अधिक सेवन भी आयरन की कमी का एक कारण है।

आयरन की कमी होने से रेड ब्लड सेल्स का स्तर गिर जाता है।  हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है जो हमारे शरीर में ऑक्सीजन को एक स्थान से दूसरे अंगों में पहुंचाने के लिए रेड ब्लड सेल्स की मदद करता है।

अगर शरीर में किसी कारणवश आयरन की कमी के कारण हो जाए तो इन लक्षणों में थकान,  करने की क्षमता में कमी, बाल झड़ना और नाखून टूटना आदि शामिल हैं। एनीमिया के कुछ खास लक्षण हैं जैसे:

  1. थकान।
  2. त्वचा का पीला होना।
  3. छाती में दर्द बना रहना।
  4. सांस लेते समय तकलीफ।
  5. दिल का तेजी से धड़कना।
  6. गले में खराश रहना।

आयरन की कमी को पूर्ण करने के लिए हम सभी को आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाने चाहिए जैसे:

  1. मछली का सेवन।
  2. अंडे का सेवन।
  3. फलियां को डाइट में शामिल करें।
  4. सूखे फल खाए।
  5. गहरे हरे, पत्तेदार सब्जियां का अयोग करें।
  6. मटर में भी है आयरन।

विटामिन सी का सेवन अवश्य करें क्योंकि विटामिन सी शरीर को आयरन को एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। विटामिन सी से भरपूर ये फल जैसे संतरे, ब्रोकोली, टमाटर, स्ट्रॉबेरी, कीवी, काले करंट आदि है।