शरीर में होने वाले इन 5 बदलावों से समझें गर्भाशय में बढ़ गई है सूजन

आजकल महिलाओं के गर्भाशय में सूजन की समस्या बेहद आम हो गई है। इस स्थिति में गर्भाशय का आकार काफी बढ़ जाता है। इसे गर्भाशय में सूजन (बल्की यूटेरस) भी कहा जाता है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं,जिसमें फाइब्रॉएड, पीसीओएस, एडेनोमियोसिस, मेनोपॉज इत्यादि हो सकता है। बच्चेदानी में सूजन होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, इन बदलावों पर ध्यान देकर आप इसका इलाज समय पर करा सकते हैं। आइए जानते हैं बच्चेदानी में सूजन की परेशानी होने पर शरीर में दिखने वाले बदलाव कौन से हैं?

गर्भाशय में सूजन के लक्षण

कमर और पेट में दर्द – गर्भाशय में सूजन होने पर महिलाओं को पीठ और पेट में तेज दर्द की शिकायत होती है। पेट दर्द हल्का या गंभीर हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से कमर दर्द और पेट दर्द की शिकायत है तो एक बार विशेषज्ञ की मदद लें।

पीरियड्स के दौरान काफी ब्लीडिंग- बच्चेदानी में सूजन होने की स्थिति में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान काफी ज्यादा रक्तस्राव होता है। कई महिलाएं इस तरह के संकेतों को इग्नोर कर सकती हैं, जिसके आगे चलकर गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पेशाब करते समय दर्द होना- बच्चेदानी में सूजन की स्थिति में महिलाओं को पेशाब के दौरान काफी ज्यादा दर्द या फिर असहजता महसूस होती है। इस तरह के संकेत दिखने पर अधिकतर महिलाएं समझती हैं कि उन्हें पानी की कमी हो रही है, लेकिन हर एक स्थिति में ऐसा नहीं होता है। कई बार बच्चेदानी में सूजन जैसे गंभीर स्थितियों की वजह से भी पेशाब के दौरान दर्द और जलन की परेशानी हो सकती है।

पीरियड्स का अनियमित हो जाना- बच्चेदानी में सूजन होने पर महिलाओं को पीरियड्स की अनियमतता की परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है। अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं हो रहे हैं या फिर पीरियड्स के दौरान किसी तरह की तकलीफ हो रही है, तो ऐसी स्थिति में एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। ताकि आपकी परेशानी का समय पर इलाज हो सके।

पेल्विक हिस्से में ऐंठन और ब्लीडिंग- पेल्विर हिस्से में ऐंठन और ब्लीडिंग की शिकायत होना भी बच्चेदानी में सूजन की ओर इशारा कर सकता है। इस तरह के लक्षण दिखने पर फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

यह भी पढ़ें:

कच्चे आम में छिपा है स्वस्थ दिल का राज, खाएंगे तो मिलेंगे ये 5 फायदे