कच्चे आम में छिपा है स्वस्थ दिल का राज, खाएंगे तो मिलेंगे ये 5 फायदे

ग्रीष्म ऋतु का संबंध आम के फलों से है। पके हुए रसीले-मीठे आमों का स्वाद गर्मी की छुट्टियों को खास बना देता है। वहीं इस मौसम में कच्चा आम भी मिलता है. बच्चों को कच्चे आम में नमक-मिर्च मिलाकर खाना बहुत पसंद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा आम स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक गुणों से भी भरपूर होता है। कच्चा आम खाने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर मेटाबॉलिज्म बढ़ाने तक के फायदे मिल सकते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचाए – शरीर में पानी की कमी होने का डर गर्मियों में बढ़ जाता है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती हैं। कच्चे आम में पानी की मात्रा अधिक होती है इस तरह कच्चा आम खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती।

इम्यून पॉवर बढ़ती है- कच्चा आम एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन सी और विटामिन ई भी पाया जाता हैं। ये सभी तत्व शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने के बाद बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ाए- गर्मियों के मौसम में डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। कॉन्स्टिपेशन और अपच जैसी परेशानियां गर्मियों में बढ़ जाती हैं। कच्चे आम में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो डाइजेशन सुधारता है। पाचनशक्ति बढ़ने से गैस, ब्लोटिंग और पेट की अन्य समस्याएं कम होती हैं।

गर्मी और धूप से सुरक्षा- गर्मियों में तेज धूप और लू के कारण लोग बीमार पड़ सकते हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए आप कच्चे आम का पना पी सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है- डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा आम खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। कच्चे आम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें:

रात के समय कच्चा लहसुन खाना है बेस्ट, हमेशा दूर रहेंगी ये बीमारियां