भगवंत केसरी का ट्रेलर रिलीज, अर्जुल रामपाल के साथ एक्शन अवतार में नजर आए नंदमुरी

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भगवंत केसरीÓ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से दर्शकों को बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था। अब दर्शकों के इंतजार पर विराम लग चुका है, क्योंकि एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

भगवंत केसरीÓ का ट्रेलर नंदमुरी बालकृष्ण के किरदार के साथ शुरू होता है, जो अपनी भतीजी यानी अभिनेत्री श्रीलीला को मजबूत बनने और सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि, चाचा की सख्त प्रशिक्षण पद्धतियां श्रीलीला को रास नहीं आतीं। इस बीच भगवंत केसरी को एक शक्तिशाली बिजनेसमैन से मुकाबला करना पड़ता है,

जो खुद को अपने क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली ताकत मानता है। निर्देशक अनिल रविपुड़ी एक बार फिर एक ऐसी फिल्म पेश करने के लिए तैयार हैं, जो निश्चित रूप से लोगों को खुश करेगी। भगवंत केसरीÓ में नंदमुरी बालकृष्ण का पहले कभी न देखा गया अवतार नजर आएगा।

ट्रेलर के दूसरे भाग में जहां नंदमूरी अपनी भतीजी को बचाने के लिए एक्शन मोड में आ जाते हैं। वह अपनी भतीजी के लिए ढाल बनते हुए और सबसे मजबूत होने का दावा करने वाले खलनायक अर्जुन रामपाल से भतीजी की रक्षा करते हुए दिखाई देते हैं। ट्रेलर में अर्जुन और नंदामुरी बालकृष्ण के बीच दमदार टक्कर दिखाई गई है।

वहीं, ट्रेलर में काजल अग्रवाल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अनिल रविपुड़ी द्वारा निर्देशित भगवंत केसरीÓ में नंदमुरी बालकृष्ण, अर्जुन रामपाल, काजल अग्रवाल और श्रीलीला जैसे अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म लोकेश कनगराज की लियोÓ के साथ टकराने के लिए तैयार है,

जिसमें दलपति विजय, संजय दत्त, तृषा कानन और अर्जुन सरजा जैसे अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दोनों फिल्में इस दशहरा,19 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अर्जुन रामपाल की पहली तेलुगु फिल्म है। अभिनेता फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ उनका कड़ा मुकाबला होगा।