अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए, ओट्स में ये दोनों चीजें मिलाकर लगाए

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही तापमान काफी खराब हो गया है, इसलिए ज्यादातर महिलाएं गर्मी के मौसम में स्लीवलेस या कट स्लीव कपड़े पहनना पसंद करती हैं. लेकिन अंडरआर्म के बाल हटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चीजों या अन्य कारणों से अक्सर इस हिस्से की त्वचा काली पड़ जाती है. अंडरआर्म्स का यह कालापन अक्सर महिलाओं को उनके पसंदीदा कपड़े पहनने से रोकता है, क्योंकि कई बार हाथ उठाने पर यही कालापन शर्मिंदगी का कारण बन जाता है.लेकिन इस कालेपन को दूर करने या कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो डार्क अंडरआर्म्स की समस्या को दूर करने में मदद करेगा.

घर पर अंडरआर्म्स का कालापन कैसे दूर करें?

एक ब्लेंडर का उपयोग करके ओट्स को बारीक पीस लें।एक बाउल लें और उसमें पिसा हुआ ओट्स, हल्दी पाउडर और दही डालकर एक चिकना पेस्ट बनने तक मिला लें।अब अपने अंडरआर्म्स को धोकर सुखा लें और तैयार पेस्ट को समान रूप से कालेपन वाले एरिया पर लगा लें।पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, ताकि वो अपना सही तरह से असर दिखा सके।इसके बाद अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इल्तेमाल करें और तोलिए से थपथपा कप सुखा लें.अच्छे नतीजे के लिए इस पेस्ट को हफ्ते में कम से कम 2 बार अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं.

अंडरआर्म्स का कालापन दूर करने में ओट्स, हल्दी और दही का पेस्ट कैसे है फायदेमंद?

ओट्स – ओट्स में सैपोनिन होता है, जो आपकी त्वचा से मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और छिद्रों को खोलने में मदद करता है। ओट्स में एक्सफोलिएटिंग गुण भी होते हैं, जो समय के साथ अंडरआर्म्स के कालेपन को हल्का करने या हटाने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी- हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो प्राकृतिक रूप से त्वचा को गोरा कर सकता है। यह मेलेनिन उत्पादन को कम करने और अंडरआर्म्स पर काले धब्बों को हल्का करने में भी मदद कर सकता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो अंडरआर्म्स में किसी भी तरह के संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं.

दही- दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो प्राकृतिक एक्सफोलिएंट के रूप में कार्य करता है और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकता है। दही में ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जो अंडरआर्म्स के काले धब्बों को हल्का करने और त्वचा की रंगत में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। दही आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

नियमित रूप से इस पेस्ट का इस्तेमाल अंडरआर्म्स में करने से डार्कनेस को हल्का या दूर किया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें कि त्वचा पर कोई भी नया पदार्थ लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें:

सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले,आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को किया गया गिरफ्तार