ख़राब लाइफस्टाइल और गड़बड़ खान पान के वजह से स्वास्थ ही नहीं बल्कि हमारी स्किन भी प्रभावित होती है। इन्हीं प्रॉब्लम में से एक है आँखो के निचे काले घेरे की समस्या। शरीर में पानी या विटामिंस की कमी के कारण आप डार्क सर्कल की प्रॉब्लम से परेशान हो सकते हैं। शरीर में इन विटामिंस की पूर्ति के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फल शामिल कर सकते हैं। जिनसे आपको आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं, इन फलों के बारे में-
संतरा :-
संतरा विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। डार्क सर्कल की प्रॉब्लम को कम करने में यह फल कारगर साबित हो सकता है। आंखों के नीचे मौजूद काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए आप अपनी डेली डाइट में संतरा शामिल कर सकते हैं।
अमरूद :-
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अमरूद खाने से आंखों के नीचे के काले घेरों की प्रॉब्लम कम हो सकती है। इस फल में विटामिन-सी भी पाया जाता है। जो स्किन को चमकदार बनाने में सहायता करता है।
एवोकाडो :-
एवोकाडो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई की मात्रा अधिक होती है, जो त्वचा से जुड़ी प्रॉब्लम को कम करने में सहयक होते है। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में एवोकाडो शामिल करते हैं, तो इससे आपको डार्क सर्कल से छुटकारा मिल सकता है।
पपीता:-
पोषक तत्वों से भरपूर पपीता डार्क सर्कल को कम करने में सहायक होता है। पपीता में एंटी एजिंग गुण पाए जाते है, यह त्वचा पर मौजूद फाइन लाइन्स से छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसके लिए आप पपीते को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।
खीरा :-
खीरा में विटामिन-के की मात्रा पाई जाती है। यह आंखों के आसपास की स्किन को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। सूजी आंखों से छुटकारा पाने के लिए खीरा एक कारगर उपाय है। सलाद में आप खीरा को शामिल कर सकते हैं, जो आपके शरीर को हाइड्रेट करने के साथ डार्क सर्कल की प्रॉब्लम से भी छुटकारा दिलाता है।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में प्याज खाना क्यों है अच्छा, जानिए इसके पोषक तत्व यहां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check