उबले अंडे खाने से शरीर को मिलते है अनेको फायदे, जानिए खाने का तरीका

अंडा में कई पोषक तत्व पाए जाते है। ये हमारे स्वास्थ के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यही वजह है कि इसे पोषण का पावरहाउस कहा जाता है। यह विटामिन ए, डी, बी12, राइबोफ्लेविन और सेलेनियम जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही हड्डियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। लोग इसे अलग-अलग तरीकों से अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कुछ लोग इसका आमलेट बनाकर खाना बहुत पसंद करते हैं, तो वहीं कुछ लोग भुर्जी के रूप में खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोगो को उबले अंडे खाना बहुत ही पसंद होता हैं। अगर आप भी उबले अंडे के शौकीन हैं, तो आइए जानते हैं सेहत को इससे होने वाले कुछ फायदों के बारे में-

अंडा आंखों के लिए है बेहद फायदेमंद :-

उबले अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आंखों के के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद ये कंपाउंड बढ़ती उम्र में होने वाली आंखों से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे मोतियाबिंद आदि के जोखिम को कम करने में हेल्प करते हैं। इसके अलावा उबले अंडे में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करते है।

दिल के स्वास्थ के लिए लाभकारी :-

अंडे की जर्दी में भले ही कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पाई जाती है, लेकिन कुछ स्टडी में यह सामने आया है कम मात्रा में साबुत अंडे खाने से ज्यादातर लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ता नहीं है। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व दिल को सेहतमंद बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इतना ही नहीं एक हफ्ते में सात उबले अंडे खाने से कुछ प्रकार के स्ट्रोक से बचाव होता है और हृदय रोगों का खतरा भी कम हो जाता है।

अगर आप अपना वजन कम करने का सोच रहे हैं, तो उबला अंडा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। दरअसल, उबला अंडा खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा महसूस होगा, जिससे आप अधिक खाने से बच जाएंगे, जिससे आपको वेट मैनेजमेंट में भी हेल्प मिलेगी।

अंडा बाल और त्वचा के लिए लाभदायक :-

उबले अंडे में भारी मात्रा में प्रोटीन और भी कई विटामिन पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाने में सहायता करते हैं। इसमें मौजूद बायोटिन मजबूत और स्वस्थ बालों और नाखूनों को बनाए रखने के साथ ही स्किन की बनावट में सुधार और बालों के विकास में भी सहायता करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटेशियम त्वचा को मुहांसों, दाग-धब्बों और टैनिंग से छुटकारा दिलाने में हेल्प करता है।

ब्रेन के लिए लाभकारी :-

अंडे में कोलीन नामक जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है, जो आपके मस्तिष्क के हेल्थ और मेमोरी के विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। अंडे की जर्दी पोषण का एक अच्छा स्रोत है, जो ब्रेन सेल्स के बीच कम्युनिकेशन और मेमोरी से जुड़ी कार्यों को बढ़ाने में सहायता करता है।

यह भी पढ़ें:

अगर आप भी ज्यादा नमक का करते है सेवन, तो हो सकता है आपके लिए खतरनाक