आंखों की रोशनी बढ़ाने में वाला ये फल, जानें इसे खाने के और भी हैं लाजवाब फायदे

डेंगू की बीमारी में हमारी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए इस फल का उपयोग किया जाता है। कीवी बहुत से पोषक तत्वों का ख़ज़ाना मानी जाती है। कीवी में कई जरूरी  विटामिन हमको प्राप्त होते हैं। यह एक ऐसा फल है जिसका उपयोग हम अपने नाश्ते या फिर फ्रूट सलाद की तरह खाने में कर सकते हैं। कीवी के सेवन से आंखों की परेशानी से आप दूर रह सकते है। कीवी के सेवन से मोतियाबिंद और आंखों की कई समस्याएं  हमसे दूर रहती है। कीवी में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते है कीवी का उपयोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी किया जाता है। कीवी में कई पोषक तत्त्व जैसे विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के ये सभी पाए जाते है।

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कम होने लगती है। अगर आपको अपनी आंखों को हेल्दी रखना है तो आपको डाइट में कीवी  का सेवन अवश्य करना चाहिए। कीवी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन दो पदार्थ मौजूद होते है। इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है।  जो आंखों की अच्छी रोशनी के लिए काफी उपयोगी है।

मच्छर से पनपने वाली भयानक बीमारी जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया बेहद खतरनाक बीमारी है। हम अपनी अच्छी इम्यूनिटी के साथ इन बीमारियों से अपना बचाव कर सकते है। इस मौसम में कीवी एक ऐसा फल है जो हम सभी को डेंगू से बचाव करता है।

कीवी में भरपूर विटामिन ए के साथ साथ  विटमैन c bhi आया जाता है। कीवी में विटामिन सी की मात्रा संतरे से दोगुनी पाई जाती है। कीवी में प्रचुर मात्रा में  फाइबर भी होता है जिससे पाचनशक्ति को बढ़ावा मिलता है। कीवी में पोटेशियम की मात्रा अधिक और कैलीरी बहुत ही कम पाई जाती है। ये हमारे वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

कीवी में कॉपर भी पाया जाता है, यह हमारी आंखों की नसों को आराम देने में मदद करता है उसमे पाए जाने वाले विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट आंखों की जलन, को दूर करने का काम करते है। कीवी के सेवन से डायबिटीज और हार्ट की बीमारियों का ओखिम काम हो जाता है।

यह भी पढ़े:क्यों है फाइबर का सेवन सेहत के लिए जरूरी जानिए