क्यों है फाइबर का सेवन सेहत के लिए जरूरी जानिए

फाइबर का सेवन प्रतिदिन के सेवन के लिए अति आवश्यक है इस बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण दिन प्रतिदिन हमारे शरीर में गैस और एसिडिटी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पढ़ता है। फाइबर की कमी के कारण पेट के मरीज  होने की संभावना बड़ जाती है।

बदली जीवनशैली में हमारा खानपान भी पूरी तरह बदल चुका है। आजकल ज्यादा मात्रा में फास्ट फूड का सेवन अधिक हो चुका है। इसके कारण पाचन संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है। अगर आप पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज और एसिडिटी से दूर रहना चाहते है तो जरूरी है की हम सभी को अपने आहार में फाइबर का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। हमारे स्मासपास कई ऐसे फलों या सब्जियों  का ढेर है जो फाइबर से भरपूर होते है।

हम सभी के घरों में दाल, चने और राजमा इस प्रकार की डालियों का सेवन किया जाता है। इनमे ऐसा माना गया है की ये फाइबर युक्त होती है। दालोंमें प्रोटीन के साथ पाया जाने वाला फाइबर भी हमरे पचना को दुरुस्त रखता है। आगर आप चाहे तो दाल और चने को अंकुरित करके भी खा सकते हैं।

फलों में भी फाइबर की मात्रा अधिक होती है साथ ही इसमें पानी भी अधिक पाया जाता है। जैसे अमरुद, नाशपाती, आम और सेब ऐसे फल हैं जिनमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है। अगर हम इनका सेवन प्रतिदिन करते है तो पाचन दुरुस्त रहता है।

लाल रंग की ये स्ट्रॉबेरी एक स्वादिष्ट फलों में से एक  है। इस फल को भी फाइबर का बहुत अच्‍छा स्रोत माना गया है, इसमें विटामिन सी और अन्‍य पोषक तत्‍व भी पाए जाते हैं। फाइबर और विटमीन सी के कारण यह हमारे पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है।

सब्जियों का सेवन तो हम प्रतिदिन करते है जिनमे से हरी पत्तेदार और रेशेदार सब्जियां फाइबर से भरपूर होती है, हम सभी को अपने प्रतिदिन के खानपान में शामिल करना चाहिए।