छोटी छोटी भूख के साथी मैदे से बने ये बिस्किट स्वास्थ्य के लिए बेहद ही नुकसानदेह है। बच्चे हो या फिर बड़े हर किसी को बिस्किट खाना पसंद होता है। देखने में तो बहुत ही साधारण सी चीज है ये बिस्किट लेकिन इस बिस्किट के नुकसान जानकर आप हैरान हो जाएंगे बिस्किट में बहुत से हानिकारक पदार्थ जैसे ट्रांस फैट, ग्लूटेन, शुगर और मैदा मिला होता है इनसभी से ये बिस्किट तैयार होते है इतना ही नहीं ये सभी बिस्किट प्रोसेस्ड होते है अब जाहिर सी बात ये है की अगर आप इनका सेवन करने तो ये आपके लिए बीमारियों का कारण बन सकता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह होता है इसमें पाया जाने वाला ट्रांस फैट कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जोकि आगे चलकर दिल की बीमारियों का कारण बनता है। इस तरह ये शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदेह हो सकता है।आइए जानते है बिस्कुट खाने के नुकसान के बारे में,
दिल की सेहत के लिए है नुकसानदेह
ये टेस्टी बिस्किट खाने से शरीर के लिए किसी प्रकार कोई भी फायदा प्राप्त नहीं होता हैं। बिस्किट में प्रोसेस्ड फैट पाया जाता है। जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है, साथ ही हाई बीपी के मरीजों के लिए किसी जहर से कम नहीं है।
शुगर की मात्रा अधिक होती है
बिस्कुट की स्वादिष्ट बनाने के लिए उनमें शुगर मिलाई जाती है।इसका सेवन डायबिटीज को असंतुलित कर सकता है। ये शुगर के लेवल को बढ़ा देता है और शुगर के मेटाबोलिज्म को बहुत ही धीमा कर देता है। डायबिटीज रोहमगियों के लिए इसका सेवन बेहद ही नुकसानदेह होता है।
पेट की समस्याएं हो सकती है
आजकल बुरे खानपान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसमें सच ये है की प्रोसेस्ड फूड्स होते हैं। अगर आप बिस्किट की मात्रा का सेवन अधिक करते है तो आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। पहले तो उसकी वजह से मेटाबोलिज्म स्लो होता है। साथ ही ये शरीर में एसिडिटी व गैस का कारण बनता है।
मोटापा भी है समस्या
तरह तरह के बिस्किट खाने से शरीर में मोटापा तेजी से बढ़ता है। बिस्किट में कैलोरी की मात्रा भूत अधिक होती है। बिस्किट का सेवन अनहेल्दी माना गया हैं। ब्रेड से पेट तो भरा जाएगा अलेकिन साथ ही इसमें पाए जाने वाले ट्रांस फैट, मैदा और शुगर आपका वजन बढ़ा देगी।
यह भी पढ़े:डायटीशियन की राय:वेट लॉस के लिए लौकी के जूस का सेवन है फायदेमंद
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check