डायटीशियन की राय:वेट लॉस के लिए लौकी के जूस का सेवन है फायदेमंद

लौकी से तो आप सभी वाकिफ होंगे बच्चों की नापसंद लौकी जिसे देखकर बचे अक्सर मुंहबना लिया करते है इस सब्जी के सेवन से वजन कम करने में सहायता मिलती है क्योंकि इसमें  डायट्री फाइबर पाया जाता है। आप चाहे तो लौकी को उबालकर  अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। इसमें कई  जरूरी पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन सी और जिंक ये दोनो ही लौकी मे पाए जाते है। लौकी को इनका अच्छा स्रोत माना जाता है। जो त्वचा को कई लाभ पहुंचा सकती है।

  • लौकी में शामिल पोषक तत्व जैसे मैग्नीशि‍यम, विटामिन, सोडियम, मिनरल्स, आयरन, जिंक,डायट्री फाइबर, फास्फोरस, पोटेशि‍यम, थायमिन, , विटामिन- ए, विटामिन -सी, जिंक और कैल्श‍ियम पाया जाता है। इन सभी के कारण लौकी का सेवन फायदेमंद होता है।
  • लौकी की बात करे तो उसे कम कैलोरी होती है। इसकी वजह से लौकी  के सेवन से वजन कम होने मे मदद मिलती है।
  • लौकी में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे लगभग विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिल जाता है।यह शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व होते है।
  • अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इससे पाचन से जुड़ी परेशानियों दूर रहती है आपको बता दे की  लौकी काफी फायदेमंद होती है। यह पेट  की अनावश्यक समस्याओं को जैसे अपच और कब्ज को दूर करने में सहायता करती है।
  • इसके अतिरिक्त इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते है जोकि थियामिन, नियासिन, कैल्शियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे खनिज पदार्थ होते है।
  • वजन कम – लौकी का सबसे बड़ा फायदा है, कि यह आपका वजन बहुत जल्दी कम करने में सहायक होती है। इसलिए इसे उबालकर नमक के साथ खाया जाता है, या फिर इसका जूस पिया जाता है।
  • डाइबिटीज के मरीजों लौकी का सेवन फायदेमंद साबित हुआ है। अगर आप डाइबि‍टीज में खाली पेट लौकी का सेवन करते तो लौकी का जूस पीने से लाभ मिल सकता है।
  • मूत्र संबंधी समस्याओं में भी लौकी को कारगर उपाय बताया गया है। इसके सेवन करने से शरीर में सोडियम की अधि‍कता को कम किया जा सकता है जो यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाता है।
  • यह भी पढ़े: एक्सपर्ट की राय:सादा नमक से बेहतर है सेंधा नमक का सेवन