बदलते मौसम में वायरल इन्फेक्शन का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इस मौसम में पानी भरने और गंदगी के कारण मच्छरों का कहर बढ़ता जाता है। ऐसे में यह मौसम स्वास्थ संबंधी कई प्रॉब्लम को दावत देता है। इन दिनों देश के कई हिस्सो में मच्छरों से होने वाली बीमारी डेंगू, मलेरिया का कहर जारी है। डेंगू के शुरुआती लक्षण वायरल बुखार जैसे होते हैं, लेकिन बाद में मरीज की हालत खराब होने लगती है। डेंगू या मलेरिया बुखार में प्लेटलेट्स तेजी से कम होते हैं। जो मरीज के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।
पपीते की पत्तियां है उपयोगी :-
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में पपीते की पत्तियां नेचुरल उपचारों में से एक है। ये पत्तियां डेंगू बुखार में बहुत ही कारगर साबित हो सकती हैं। इसमें ऐसे एंजाइम होते हैं, जो शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए आप पपीते के पत्तों का जूस पी सकते हैं।
एलोवेरा का उपयोग :-
एलोवेरा स्वस्थ के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ संबंधी कई प्रॉब्लम को दूर करते हैं। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में भी सहायता करता है। यह शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।
चुकंदर का उपयोग :-
चुकंदर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। चुकंदर का जूस पीने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में हेल्प मिल सकती है। अगर आप थकान और कमजोरी से परेशान हैं, तो चुकंदर का रस पी सकते हैं।
लौकी का उपयोग :-
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कद्दू बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून बढ़ाता है। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप लौकी का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अनार का सेवन :-
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में आपकी हेल्प कर सकता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो खून को थक्का बनने से रोकते हैं।
यह भी पढ़ें:
अगर आप भी फोन में बार- बार आ रहे Ads से परेशान हो गए है तो, फोन में करिये ये सेटिंग
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check