काले से दिखने वाले ये बीज सूजन को कम करने के साथ रक्तचाप की समस्या को भी करते है दूर

भारत के हर किचन में आपको विभिन्नमासले मिल जायेंगे जिनका भारतीय व्यंजनों में महत्वपूर्ण स्थान हैं।इन्ही मसालों में से हम बात करेंगे एक खास मसाले की जिसका नाम है कलौंजी। यह कुछ खास मसाला खाने के स्वाद में स्वादिष्ट तड़का लगा देता है। हमारे यह ज्यादातर इसका इस्तेमाल  नमकीन और पराठा बनाने केलिए किया जाता है। कलौंजी (Kalonji). सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कलौंजी के सेवन से गंभीर बीमारियां को दूर करने में सक्षम है।कलौंजी में बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है।

दर्द और सूजन के लिए फायदेमंद है

कलौंजी का सेवन करने से फाइब्रोसिस, रुमेटीइड अर्थराइटिस, एलर्जी और अस्थमा जैसे कई अन्य बीमारियों की वजह से होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।रोजमर्रा में कलौंजी के तेल का इस्तेमाल अगर किया जाए तो अस्थमा में भी यह उपयोगी होता हैं। साथ ही यह फेफड़ों में सूजन को भी दूर करने में मदद करता है।

संक्रमण से बचाता है

शरीर में होने वाले सक्रमण से बचाने में भी कलौंजी का इस्तेमाल लाभदायक साबित हुआ है। ऐसा माना गया है की kalunji का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो यह हमें तरह तरह ले संक्रमण से दूर रखने में हमारी मदद करता है।  इसका सेवन करने से गैस्ट्रिक अल्सर जैसे समस्या से छुटकारा मिलता है। कलौंजी  के इस्तेमाल करने से फंगल संक्रमण का खतरा कम हो जाता है।

उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करता है

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन बड़ा ही लाभदायक माना गया है।  अगर आप हर दिन कलौंजी के सेवन करते है तो आपको बीपी की समस्या नहीं होती है। कलौंजी के सेवन से शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव कम होता है। यह यूरीन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है।

यह भी पढ़े:बैन हुए WhatsApp account को फिर से चालू करने के लिए अपनाएं आसान से स्टेप्स