गर्मियों में शरीर को ठंडा रखेंगी ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, पूरे दिन रहेंगे तरोताजा

गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचना एक बड़ी चुनौती है। आपकी छोटी सी लापरवाही कब बड़ी समस्या खड़ी कर दे इसका अंदाज़ा आप नहीं लगा सकते. ऐसे में जरूरी है कि आप इस समय अपनी सेहत पर खास ध्यान दें। खासतौर पर आपको शरीर को ठंडा रखने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।क्योंकि हीट स्ट्रोक कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है। अगर आप भी पूरे दिन काम में व्यस्त रहने के कारण अपना खास ख्याल नहीं रख पाते हैं तो आज हम आपको 5 ऐसी जड़ी-बूटियों के बारे में बता रहे हैं जो सिर्फ 5 मिनट में आपके शरीर को पूरे दिन के लिए ठंडा रखेंगी और बीमारियां छू भी नहीं पाएंगी। आप। भी नहीं कर पाओगे. आइए जानते हैं कौन सी हैं ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां।

1. तुलसी- तुलसी अपने गुणों के कारण भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। तुलसी में अपने कई गुणों के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने की क्षमता भी होती है। इसकी पत्तियों से बनी चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से आपको चिलचिलाती गर्मी में ठंडक का एहसास होगा। तुलसी आपकी सेहत को बेहतर बनाने के साथ-साथ दिमाग को भी ताजगी देती है। तुलसी की चाय का सेवन सुबह के समय करना सबसे अच्छा होता है।

2. एलोवेरा- एलोवेरा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो आपको अंदर से स्ट्रांग और बाहर से खूबसूरत बनती है। एलोवेरा में ऐसे कई गुण होते हैं जिससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर ठंडा बना रहता है। आप ताजा एलोवेरा जेल का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा का जूस भी आपको फ्रेशनेस देगा। गर्मियों के मौसम में स्क्रीन खराब होने का डर ज्यादा रहता है। तीखी धूप सनबर्न और टैनिंग का कारण बन जाती है। ऐसे में एलोवेरा आपका मददगार बन सकता है। चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से यह एक शील्ड की तरह यह आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करेगा। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी, जिससे एक्ने, पिंपल्स और रैशेज की प्रॉब्लम भी दूर होती है।

3.अदरक- अदरक को अक्सर लोग सर्दियों की जड़ी बूटी मानते हैं लेकिन अदरक आपकी सेहत के लिए डबल धमाल जैसा है। यह सर्दियों में जहां आपको इंफेक्शन से बचाता है और शरीर को गरमाहट देता है। वहीं गर्मियों के दौरान यह आपके शरीर से पसीने को बाहर निकाल कर बॉडी के टेंपरेचर को कम करता है। इसलिए अगर आप गर्मी में राहत पाना चाहते हैं तो नींबू शिकंजी में थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर पिएं। इससे आपको राहत महसूस होगी।

4.खीरा- गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। पानी की कमी इस मौसम में जानलेवा भी बन सकती है। अपने शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने का सबसे आसान तरीका है खीरे का सेवन। खीरा पानी से भरपूर होता है। इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करें। आप इसे टेस्टी सलाद, स्नैक्स, चाट, स्मूदी के रूप में खा सकते हैं। खीरे का जूस भी काफी टेस्टी और हेल्दी होता है। अपने आहार में खीरे को शामिल करने से आपका शरीर सारे दिन हाइड्रेट रहेगा। साथ ही आप में एनर्जी रहेगी।

5.आंवला- आंवला गुणों की खान है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। गर्मियों में इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। आंवला न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है बल्कि शरीर के तापमान को भी काम करने में मदद करता है। यही कारण है कि आंवले को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान मिला हुआ है। आप नियमित रूप से अपनी डाइट में एक या दो ताजा आंवला शामिल करें। अगर आप ताजा आंवला नहीं खा सकते तो इसका जूस पिएं। इसके पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। आंवले से आपको एनर्जी और फ्रेशनेस दोनों मिलेंगी।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो अपनाएं ये प्राकृतिक उपाय