गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाने से मिलते हैं ये 4 स्वास्थ्य लाभ, जानें कुछ नुकसान और सावधानियां

अंजीर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आपको बता दें कि अंजीर में पानी, ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के आदि पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन कर सकती हैं? आज का लेख भी इसी विषय पर है।आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गर्भवती महिलाएं अंजीर का सेवन करती हैं तो इसके क्या क्या फायदे और क्या नुकसान होते हैं। साथ ही अंजीर का सेवन करते वक्त बरतने वाली सावधानी क्या है, इसके बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाना सुरक्षित होता है। यह न केवल गर्भवती महिलाओं में कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी है, बल्कि इसमें मौजूद फाइबर पेट को स्वस्थ रखने में भी सहायक है। इससे संबंधित कुछ भी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। गर्भावस्था के दौरान सूखी अंजीर महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद होती है।

गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन करने के फायदे

1.खून की कमी से बचाव-शरीर में खून की कमी यानि एनीमिया की समस्या। अगर यह समस्या गर्भवती महिलाओं में हो तो इससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा बढ़ सकता है। आपको बता दें कि यह कमी आयरन की कमी के कारण होती है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के आहार में भरपूर मात्रा में आयरन होना चाहिए। अंजीर के अंदर विटामिन सी पाया जाता है, जिसका सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा दे सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं अंजीर का सेवन करके एनीमिया की समस्या को दूर कर सकती हैं।

2.हड्डी संबंधी रोगों से बचाव- हड्डियों से जुड़ी कई बीमारियों को ठीक करने में अंजीर बहुत उपयोगी हो सकता है। आपको बता दें कि गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन करने से भरपूर मात्रा में कैल्शियम प्राप्त किया जा सकता है। खासकर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं गर्भावस्था के दौरान फ्रैक्चर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में अंजीर के सेवन से इस खतरे को कम किया जा सकता है।

3.कब्ज की समस्या से छुटकारा पायें- कब्ज की समस्या से आम लोग काफी परेशान रहते हैं। वहीं, गर्भावस्था के दौरान बदलते हार्मोन, बढ़ता वजन और मूड में बदलाव कब्ज की समस्या को बढ़ाने में सहायक होते हैं। आपको बता दें कि अंजीर में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो महिलाओं के लिए कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी हो सकता है।

4.भ्रूण के विकास में मददगार- जैसे कि हमने पहले भी बताया अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो भ्रूण के विकास में काफी मददगार है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं बच्चे के विकास के लिए अंजीर को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं।

गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाने के नुकसान

किसी भी चीज की अधिकता सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है. अंजीर के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है. अगर गर्भवती महिलाएं अंजीर का अधिक सेवन करती हैं तो उनकी सेहत को काफी नुकसान हो सकता है।

1-अंजीर के अधिक सेवन से गर्भवती महिलाओं को माइग्रेन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.

2- अगर गर्भवती महिलाएं बहुत अधिक अंजीर का सेवन करती हैं, तो उन्हें अंजीर में पाए जाने वाले पोटेशियम के कारण हाइपरकेलेमिया की समस्या हो सकती है।

3- बता दें कि अंजीर के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है ऐसे में इसका अधिक सेवन दस्त की समस्या के साथ-साथ पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द, पेट में ऐंठन की समस्या का सामना करा सकता है।

अंजीर का सेवन करते समय बरती जाने वाली सावधानियां
1-अंजीर के अंदर प्राकृतिक मिठास होती है. ऐसे में इसका सेवन करते समय इसमें कोई अन्य स्वीटनर न मिलाएं।

2- अंजीर को पानी से धोकर उसका सेवन करें.

3 – गर्भवती महिलाओं को एक दिन में तीन से चार अंजीर का ही सेवन करना चाहिए।

4- बासी अंजीर को अपने आहार से हटा दें.

5-अगर आपको अंजीर के सेवन से एलर्जी महसूस होती है तो इसे तुरंत अपनी डाइट से हटा दें।

ऊपर बताई गई बातों से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान अंजीर खाने से गर्भवती महिलाओं को कई फायदे होते हैं। लेकिन इसकी अधिकता गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें:

फटी एड़ियों से निजात पाना है तो घर पर बनाएं ये 3 DIY क्रीम, जानें बनाने का तरीका