गुणों की खान खट्टी-मीठी इमली स्वास्थ के लिए है बहुत ही फायदेमंद, जानिए उपयोग का तरीका

खट्टी-मीठी इमली का नाम सुनते ही लोगों के मुँह में पानी आना कोई बड़ी बात नहीं है। इमली लोगो की बचपन की यादो को भी ताजा कर देती है। हम सभी ने अपने बचपन में कभी न कभी इमली तो खाई ही होगी। खट्टे-मीठे टेस्ट वाली इमली कई लोगों को बहुत ही पसंद होती है। इमली का उपयोग कई सारे व्यंजनों को बनाने में भी की जाती है। इमली हमारी सेहत के लिए भी कई तरीके से फायदेमंद होती है। इसे खाने के हमारे हेल्थ को बहुत से फायदे मिलते हैं। यह सुपरफूड कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है, जो आपके पूरे स्वास्थ्य को एक से अधिक तरीकों से लाभ पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे।

इम्युनिटी को बढ़ाये :-

इमली में कई ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में सहायक होते है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड, कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। पोटेशियम नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर को कम करने में हेल्प भी कर सकता है। इमली पोटेशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी भारी मात्रा में पाया जाता है, जो आपको ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने में हेल्प कर सकता है। इसके अलावा इसमें फ्लेवोनोइड्स जैसे पॉलीफेनोल्स भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में सहायता कर सकते हैं।

एंटी-फंगल गुण :-

इमली एंटी-फंगल गुण पाए जाते है। दरअसल, इसमें टैमारिनडीनल नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के मुताबिक इमली टॉनिक, वातनाशक, एंटीसेप्टिक, सफाई एजेंट और ज्वरनाशक के रूप में कार्य करती है। अपने इन्हीं गुणों की वजह से यह आंतों की कार्यप्रणाली और पाचन को अच्छा बनाने में मददगार है।

यह भी पढ़ें:

फोन में बस कर ले ये काम, कॉलिंग के साथ भी चलेगा इंटरनेट