हरी मटर को खाने के हैं कई चौकाने वाले फायदे

सर्दियों के मौसम में हरी मटर बहुत ही आसानी से मिल जाती है। हरी मटर का उपयोग हम मटर की सब्जी, पराठा, पूड़ी और भी कई स्वादिष्ट डिशेज बनाने में करते है। हरी छीमी के छोटे-छोटे दाने कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।यह खाने बहुत टेस्टी होता है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसलिए इसे सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।तो आइये जानते है विस्तार से।

प्रोटीन से भरपूर :-

हरी छीमी के छोटे-छोटे दानें प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का एक बेहतर स्त्रोत है। दिल की मांसपेशियों काे स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की बहुत जरूरत होती है। इसके साथ ही, शरीर की मांसपेशियों के लिए भी प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है।

दिल को हेल्दी रखता है :-

मटर में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम पाया जाता है, जो दिल के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें मौजूद फाइबर, कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे आर्टरीज ब्लॉकेज जैसी समस्या नहीं होती और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद:-

मटर में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर आंतों के भीतर खाने के मूव करने में मदद करता है, जिससे कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती। सर्दियों में कब्ज की शिकायतें बढ़ जाती है, जिससे राहत दिलाने में मटर मदद कर सकता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार :-

मटर में विटामिन-सी, विटामिन-ई, जिंक और विटामिन-ए पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे इंफ्लेमेशन की समस्या भी कम होती है, जिससे हमारे सेल डैमेज नहीं होते।

डायबिटीज कंट्रोल करें:-

ठंढ के मौसम में कम फिजिकल एक्टिविटी और डाइट की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा अधिक होता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मटर कारगर हो सकता है।

कैंसर से बचाव:-

मटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव करने में मदद करता है। यह फ्री रेडिकल डैमेंज को कंट्रोल करने में मदद करता है। फ्री रेडिकल डैमेज से सेल्स डैमेज होते हैं, जो कैंसर का रूप भी ले सकते हैं।

और पढ़ें :

वजन कम करने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ,जानिए