इस सीजनल फल में छिपे है सेहत से जुड़े कई लाभ

रस से भरा ये गहरे लाल रंग का सीजनल फल कई पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है, हम बात कर रहे रसीले तरबूज की, यह गर्मी में हमको हाइड्रेट रखता है। गर्मियों में ठंडक पहुंचाने वाला फल जिसके शरीर के लिए बहुत सारे फायदे है। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन जैसी समस्या दूर हो जाती है। शरीर का वजन कम करने नई भी सहायता करता है। तरबूज में कई पोषक तत्त्व पाए जाते है जैसे फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-ए, विटामिन सी।  इस फल को सबसे खास लाइकोपीन नामक तत्व बनाता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है।

तरबूज के सेवन के फायदे हमारे शरीर के लिए बहुत सारे है जिनमे से एक है अगर हम प्रतिदिन तरबूज खाते  है तो कोलेस्ट्रॉल शरीर में इकट्ठा होने से रोकता है। कोलेस्ट्रॉल एकत्रित होने से हृदय रोग होने की संभावना बड़ जाती है। तरबूज में पाया जाने वाला साइट्रलाइन नामक पदार्थ है जो धमनियों में प्लाक जमने की समस्या नहीं होने देता है। इसका उपयोग धमनियों में प्लाक को कम करने में सहायक होता है।

तरबूज का सेवन करने से हम काफी देर तक भरा हुआ महसूस करते है  जिससे की यह वजन नियंत्रित करने के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हमारे शरीर के हानिकारक पदार्थ बाहर निकला जाते है।

गर्मियों में अपने आप को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, अगर शरीर में जल पर्याप्त मात्रा में नही होगा तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाइड्रेशन की वजह से   कब्ज, कमजोरी, सिर चकराना, सिर दर्द, मुंह सुखना, पेट फूलना और लो बीपी जैसी समस्या हो सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा के कारण तरबूज का सेवन कैंसर जैसी घातक बीमारी के लिए भी किया जाता हैं। तरबूज में एक पदार्थ जोकि लाइकोपीन होता है, जिसका योगदान कैंसर से बचने के लिए महत्वपूर्ण होता है।  लाइकोपीन के कारण ही तरबूज को लाल रंग होता है।

तरबूज में विटामिन सी भी पाया जाता है। जो की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। फाइबर की वजह से पाचन क्रिया और आंतों के हानिकारक  बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है, जिससे आपकी इम्युनिटी में सुधार करता है।