गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने के हैं कई फायदे, एक्सपर्ट से जानें कितनी मात्रा में करें सेवन सही?

गर्भावस्था के दौरान आहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। साथ ही, आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रेविंग होने पर आप ऑयली या जंक फूड का सेवन न करें क्योंकि कई बार अच्छी डाइट लेने और अपना पूरा ख्याल रखने के बाद भी क्रेविंग होने पर आप कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं, जिससे परेशानी हो सकती है। इन कारणों से गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ आहार और नींद लेनी चाहिए। इसके लिए आप कीवी फल का सेवन कर सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। कीवी का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है।इसके अलावा यह मधुमेह को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। यह हार्मोनल संतुलन और हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद है। कीवी में प्रोटीन, फोलेट, फाइबर, विटामिन ए, सी, आयरन, पोटैशियम और कैलोरी प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। आइए गर्भावस्था के दौरान कीवी फल खाने के फायदे, उपयोग और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं- गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

भ्रूण के विकास के लिए फायदेमंद- कीवी में फोलिक एसिड मौजूद होता है, जो भ्रूण के विकास में अहम भूमिका निभाता है। यह कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा, यह मस्तिष्क के साथ-साथ तंत्रिका तंत्र के विकास में भी मदद करता है। इसके सेवन से शिशु के कई महत्वपूर्ण अंगों के विकास में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे गर्भपात का खतरा भी कम हो सकता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

प्रेग्नेंसी में कीवी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज, दस्त, पेट में सूजन, मतली और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

एनीमिया से छुटकारा दिलाए- गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को एनीमिया की शिकायत हो जाती है। ऐसे में, कीवी का सेवन उनके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। दरअसल, इसमें आयरन मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे खून की कमी की शिकायत दूर हो सकती है। इसे खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ता है।

डायबिटीज के खतरे को कम करे- कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है इसलिए इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को बनाए रखने में मदद करती है। इसके सेवन से प्रेग्नेंसी में डायबिटीज का खतरा कम होता है। साथ ही, मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

गर्भावस्था के दौरान कितनी मात्रा में कीवी का सेवन करना चाहिए?
एक्सपर्टके मुताबिक, गर्भवती महिलाएं रोजाना 1 से 2 कीवी का सेवन कर सकती हैं। इससे उनकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं. हालांकि, अगर आप किसी गंभीर समस्या से पीड़ित हैं तो इसका सेवन करने से पहले अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

खून की कमी है तो जरूर करें इसका सेवन, जानें इसके 5 कमाल के फायदे