8 अप्रैल को लगने वाला है साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जान ले भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं

2024 का पहला सूर्यग्रहण अप्रैल महीने में लगने वाला है। 8 अप्रैल 2024 को सूर्यग्रहण होगा। भारतीय समय की बात करें तो नीयत तारीख पर सूर्यग्रहण रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा, जो लोग ग्रहण की जानकारी रखते हैं, वो ये भी जानते हैं कि ग्रहण का सूतक काल बहुत ही खास महत्व रखता है।

सूतक काल के समय पर कोई भी शुभ काम नहीं किये जाते हैं। इसके अलावा सूतक काल में कई लोग भोजन भी नहीं करते हैं। हमारे हिंदू धर्म में सूर्यग्रहण का बड़ा ही महत्व है

सूर्य ग्रहण कब लगता है ?

भारतीय हिंदू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है। इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है।

ग्रहण के दौरान किन- किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान

वैज्ञानिकों का मानना है कि ग्रहण को भूलकर भी खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। सूतक काल में देवी देवता की पूजा भी नहीं करनी चाहिए।

ग्रहण के दौरान भोजन पानी भी ग्रहण नहीं करना चाहिए , और खाने पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए।

ग्रहण के दौरान बाल-नाखून आदि नहीं काटना चाहिए।गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुओं के प्रयोग से भी बचना चाहिए।

ग्रहण लगने के उपरांत लोगों को मंत्र और भजन का जाप करना चाहिए। नौकरी में तरक्की के लिए सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके साफ कपड़े पहनें और फिर सूर्य देव का ध्यान करके गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान करें।

यह भी पढ़े:

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में निकली बंपर पदों पर वैकेंसी ,नौकरी पाने के लिए यहां करें आवेदन