पश्चिम बंगाल के संदेशखाली कांड में अब नया मोड़ सामने आया है. संदेशखाली में लंबे समय से आंदोलनरत महिलाओं पर अत्याचार के आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। पूरा मामला बीजेपी ने बनाया है. स्टिंग वीडियो के मुताबिक, संदेशखाली के एक स्थानीय बीजेपी नेता ने वीडियो में कथित तौर पर यह बात स्वीकार की है. इस वीडियो के सामने आते ही टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की CM ममता का भाजपा और केंद्र सरकार पर गुस्सा फूटा है
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली कांड में एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रिकॉर्ड किए गए 32 मिनट 43 सेकेंड के वीडियो ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में भूचाल ला दिया. वीडियो में दावा किया गया है कि संदेशखाली में इतने दिनों से प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर अत्याचार के आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं. पूरा मामला बीजेपी ने बनाया है. स्टिंग वीडियो के मुताबिक, संदेशखाली के एक स्थानीय बीजेपी नेता ने वीडियो में कथित तौर पर यह बात स्वीकार की है.इस वीडियो के सामने आते ही टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी नाराज हो गईं. अपने ट्वीट में ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
CM ममता बनर्जी ने ट्वीट किया कि संदेशखाली का चौंकाने वाला स्टिंग दिखाता है कि भाजपा के भीतर कितनी गहरी सड़ांध है. बंगाल की प्रगतिशील सोच और संस्कृति के प्रति अपनी नफरत में बांग्ला-विरोधियों ने हमारे राज्य को हर संभव स्तर पर बदनाम करने की साजिश रची है.उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहले कभी भी दिल्ली की किसी सत्ता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उसके लोगों को बदनाम करने कोशिश नहीं की। इतिहास गवाह है जब भी बंगाल दिल्ली के षड्यंत्रकारी शासन के खिलाफ उतरता है तो उसे उखाड़ फेंकता है।”
प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरल हो रहे वीडियो की मानें तो वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम गंगाधर कयाल है। कयाल संदेशखाली 2 ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष हैं। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय बीजेपी ने कहा कि गंगाधर मंडल अध्यक्ष ही नहीं हैं, वह बीजेपी समर्थक हैं। ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि उन्हें मानसिक परेशानी भी है। वायरल वीडियो में गंगाधर एक कमरे में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे। कोई उनसे सवाल पूछ रहा है और वह जवाब दे रहे हैं।
BJP के बशीरहाट संगठनात्मक जिला उपाध्यक्ष विवेक रॉय ने भी दावा किया कि कायल मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”इससे पहले भी उनके खिलाफ कई शिकायतें की जा चुकी हैं.” कुछ साल पहले एक घटना के बाद तृणमूल के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी. राज्य भाजपा के प्रवक्ताओं में से एक, तरूणज्योति तिवारी ने कहा। वीडियो पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की. हालांकि, उनका बयान है, लेख “तृणमूल हर चीज में व्यवस्थित कार्यक्रम देखती है। संदेशखाली की महिलाओं ने अदालत में आकर अपने ऊपर हुए अत्याचार की शिकायत की। रेखा पात्रा की शिकायत के आधार पर शिबू सरदार के खिलाफ धारा 164 दीदी गयी है. संदेशखाली की घटना को तृणमूल किसी भी तरह छिपा नहीं सकती.
यह भी पढ़ें:
माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाये ये 5 योगासन, नहीं पड़ेगी जरूरत पेन किलर की
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check