यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम सिंह को पिछले साल 14 अगस्त को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब वह पंजाब नंबर की कार से उत्तरकाशी के आराकोट होते हुए |हिमाचल प्रदेश की सीमा में घुसकर फरार होने की जुगत में था. हाकम सिंह को अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहाई का आदेश मिल गया है. उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की परीक्षा के पेपर लीक केस के आरोपी हाकम सिंह को करीब सालभर जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर रिहाई का आदेश मिल गया है.
हाकम सिंह के साथ ही शशिकांत और विपिन बिहारी को भी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है.यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम सिंह को पिछले साल 14 अगस्त को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया था जब वह पंजाब नंबर की कार से उत्तरकाशी के आराकोट होते हुए |हिमाचल प्रदेश की सीमा में घुसकर फरार होने की जुगत में था. हाकम सिंह पिछले वर्ष अगस्त से देहरादून की सुधोवाला जेल में बंद है. स्नातक स्तरीय परीक्षा का का पेपर लीक कराने के मामले में हाकम सिंह को गिरफ्तार किया गया था.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check