तेंदुए की दहशत बुराड़ी में 3 लोगों पर हमला, लोगों की आंखों में दिखा डर

बुराड़ी में अफरा तफरी तब मची जब लोगो ने तेंदुआ को बुराड़ी के जगतपुर गांव में देखा। दिल्ली में ऐसी खबर पहली बार सामने आई है। तेंदुआ घुसने की खबर से लोगों की आंखों में डर नजर आया। लोगों के मुताबिक, वहा पर उपस्थित कई लोगों पर तेंदुआ ने हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। इस खबर को सुनते ही वहा के लोग दहशत में है और उनकी डर नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गया इसके बाद वहां से घटना की सारी जानकारी हासिल की और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को भी घटना की जानकारी दी गई। ये पहली बार है की दिल्ली में तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह घड़ी के 6:14 बजते ही, वजीराबाद में आदर्श नगर की गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ वहां के एक घर में घुस गया है। जिसकी सूचना जल्द से जल्द पुलिस को दी गई। वहा की स्थानीय पुलिस तुरंत ही मौके पर घटना स्थल पहुंची और साथ ही वन अधिकारियों को भी सूचित किया गया। जानकारी मैं बताया गया की फरार तेंदुए ने अभी तक 3 लोगों पर हमला किया है।इस घटना में घायल महेंदर, रामपाल और आकाश है जिन पर तेंदुए ने हमला किया है। वन विभाग की टीम के लोग और स्थानीय पुलिस भी वहां पर अन्य अग्निशमन विभाग के साथ मौजूद है। इस घटना में घायल महेंदर, रामपाल और आकाश है जिन पर तेंदुए ने हमला किया है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।