अगर आप भी है बैली फैट से परेशान तो जानिए इसे दूर करने के उपाय

महिलाओं में बैली फैट की समस्या उनकी खराब  लाइफस्टाइल, गलत खानपान, हार्मोन में संतुलन बिगड़ने की वजह से और शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने की वजह से बेल फैट की समस्या बहुत आम हो चुकी है। शरीर का बढ़ता वजन अपने साथ कई विभिन्न प्रकार की बीमारियां लेकर आता है। जिसका महिलाओं में कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को बढ़ाता है। बैली फैट ज्यादा होने की वजह से महिलओं में डायबिटीज, थायराइड, हृदय रोग आदि खतरे  शरीर में बढ़ते है। बैली फैट महिलाओं में पीसीओडी जैसी समस्या का भी मुख्य कारण है। हम सभी के लिए जरूरी है को शरीर का वजन नियंत्रित बना रहे।

पेट पर जमे फैट को कम करने के लिए पहले ये जानना जरूरी है कि टमी फैट किस प्रकार का है। टमी फैट भी कई तरह के होते हैं, इनके प्रकारों का पता लगाकर उस हिसाब से डाइट कंट्रोल कर और एक्सरसाइज की शुरुआत कर टमी फैट को कम किया जा सकता है। आइए, जान लेते हैं अलग-अलग टमी फैट के बारे में।

बैली फैट की स्तिथि में पेट नीचले हिस्से में फैट  निकला हुआ दिखाई देता है। इस परिस्थिति में  बॉडी पर फैट नजर नहीं आता है, बल्कि पेट का निचला हिस्सा हमेशा लटका सा दिखाई देता है। अगर हम कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो इस समस्या से दूर रह सकते है आइए जानें,

  • मीठी चीज़े का इस्तेमाल कम कर दें।
  • नमक का कम उपयोग करे।
  • रोजाना 7-8 ग्लास पानी जरूर पिएं।
  • ऑयली फूड्स का इस्तेमाल न करें।
  • प्रतिदिन एक्सरसाइज जरूरी है।
  • फाइबर रिच फूड्स की मात्रा ले।
  • ऑयली, जंक फूड खाना न खाएं।

एक्सरसाइज करें

वजन कम करना  है तो अपने आप को शारीरिक रूप से अलर्ट रखना जरूरी है। व्यायाम और एक्सरसाइज दोनो का प्रतिदिन अभ्यास करें, कुछ देर पैदल अवश्य चलें इस सभी दैनिक क्रियाओं से आपके शरीर की  अधिक कैलोरी बर्न होगी जोकि आपके बैली फैट को कम करने में मदद करेगा।

प्रोटीन से भरपूर आहार

प्रतिदिन हम सभी को अपने आहार में प्रोटीन का सेवन किसी न किसी रूप में अवश्य करना चाहिए। प्रोटीन रिच फूड्स के साथ साथ डाइट में कार्ब्स और फैट्स का भी होना जरूरी हैं इसलिए हम सभी को संतुलित आहार लेना चाहिए। रोटी या चावल का सेवन कम करना चाहिए। इसकी तुलना में  रंग बिरंगे फल, हरी पत्तेदार सब्जियों और सलाद आदि का सेवन अधिक करना चाहिए।

अच्छी नींद ले

नींद न पूरी होने की वजह से कभी कभी हमारे शरीर में कई हार्मोन रिलीज होते है जो हमारे मोटापे का कारण बनते है। अगर आप बैली फैट की समस्या से दूर रहना चाहते है तो अपने शरीर को आराम दें और कम से कम 7 घंटे के लिए जरूर सोएं।

हर्बल चाय का सेवन 

हर्बल चाय जैसे ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, जीरा या सौंफ की चाय या दालचीनी इस प्रकार की चाय हमारे पाचन को स्वस्थ रखता है।  भोजन के बाद हर्बल चाय पिने के कई फायदे है। हर्बल टी के सेवन मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है और इससे कैलोरी बर्न होती हैं।

यह भी पढ़े:तेंदुए की दहशत बुराड़ी में 3 लोगों पर हमला, लोगों की आंखों में दिखा डर