सर्दी-खांसी से लेकर मुंह के छाले को ठीक करने में कारगर है मिश्री, ऐसे करें सेवन

खाना खाने के बाद बहुत से लोग मिश्री और सौंफ को माउथ फ्रेशनर की तरह लेना पसंद करते हैं। इसके अलावा ज्यातर घरों में पूजा के प्रसाद में भी मिश्री का अहम रोल होता है। मिश्री के नियमित सेवन से शरीर की कई परेशानियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं, जिसके चलते इसे आयुर्वेदिक दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको बताएँगे मिश्री का सेवन किस तरह करना चाहिए जिससे इन सारी बीमारियों से बचा जा सके।

मिश्री का नियमित सेवन करने से दूर रहती हैं ये बीमारियां

खांसी और जुकाम में खाएं मिश्री
बदलते मौसम में खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों का होना आम बात है। हल्की खांसी और जुकाम को दूर करने के लिए मिश्री का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप मिश्री पाउडर, काली मिर्च पाउडर और घी डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे गरम पानी के साथ लें। ऐसा करने से आपको राहत मिल सकती है।

नोज ब्लीडिंग रोकने में मदद करती है मिश्री
गर्मियों के मौसम में बहुत से लोगों को नाक से खून निकलने की समस्या होती है। लेकिन, अगर आप बदलते मौसम में भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आप पानी में मिश्री को डालकर सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

पाचन के लिए करें मिश्री का सेवन
पाचन क्रिया से जुड़ी समस्या से बहुत से लोग अक्सर परेशान रहते हैं। इसे दूर करने के लिए आप मिश्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मिश्री को पीसकर पाउडर बना लें और सौंफ के साथ खाएं। आप चाहे तो मिश्री और सौंफ, दोनों को पीसकर सेवन कर सकते हैं। इससे पेट भी ठंडा रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।

एनर्जी के लिए बेस्ट है मिश्री
कहा जाता है कि मिश्री में सुक्रोज की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद करती है। इसके अलावा मुंह की बदबू को भी दूर करने के लिए मिश्री का सेवन करना अच्छा होता है।

मिश्री खाने से नहीं होते मुंह के छाले
मुंह के छाले होने के बहुत से कारण होते हैं। सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम खाना खाने या फिर ज्यादा पानी ना पीने से भी मुंह में छाले पड़ जाते हैं। बदलते मौसम में भी यह समस्या हो सकती है। इससे निजात पाने के लिए मिश्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप मिश्री पाउडर के साथ इलाइची पाउडर का एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे छाले वाली जगह पर लगा लें। इससे छाले बहुत जल्दी दूर होंगे।

अगर पेट में दर्द और ऐंठन से हैं परेशान तो अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे