जाने चाय के साथ गलती से भी क्या ना खाएं नही तो हो सकते हैं आप बीमार

कई लोग ऐसे होते हैं कि सुबह आंख खुलते ही चाय पीना पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बेड टी पीने की आदत होती है। यानी एक कप चाय लोगों की जिंदगी में कितनी अहम भूमिका निभाती है इसे आप इस बात से भी समझ सकते हैं कि अगर किसी को चाय की आदत है और उसे चाय नहीं मिली तो कई लोगों के सिर में दर्द भी शुरू हो जाता है। हालांकि ये बात भी उतनी ही सही है कि चाय को कभी भी खाली पेट नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है कि चाय के साथ कुछ चीजों को खाना भी सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसा करने से आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।आज हम आपको बताएँगे चाय के साथ क्या नहीं खाना चाहिए और जाने ऐसा करना स्वास्थ के लिए हो सकता नुकसानदायक।

चाय के साथ कभी ना खाएं बेसन से बनी चीजें

चाय के साथ कई लोग कुछ भी खा लेते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि कुछ भी खाना है तो सोचने की जरूरत ही क्या है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो अपनी इस सोच को बदल लें, क्योंकि चाय के साथ कुछ चीजों को खाना आपकी सेहत पर खराब असर डाल सकता है। अक्सर आपने देखा होगा कि लोग चाय के साथ बेसन से बनी चीजें बड़े चाव से खाते हैं। इन चीजों में सबसे कॉमन चीज पकौड़े हैं। अगर आप भी चाय के साथ बेसन से बने पकौड़े खाते हैं तो आज से ही इसे खाना बंद कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय के साथ बेसन की चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है। इसके साथ ही पेट और पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

ना करें नींबू का सेवन
कई बार चाय के साथ लोग ऐसी चीजों को खाते हैं जिसमें नींबू डला हुआ हो। अगर आप भी बड़े चाव से ऐसी चीजें खाते हैं तो ऐसा ना करें। इससे आपको एसिडिटी और पाचन से संबंधित परेशानी हो सकती है।

ना खाएं ठंडी चीजें
ये बात तो आपने कई लोगों से सुनी होगी की गरम चीजों के साथ ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप फिर भी इन चीजों को खाने से अपने आप को नहीं रोक पा रहे तो इस बात का ध्यान रखें कि कम से कम दोनों चीजों के सेवन के बीच कम से कम आधे घंटे की गैपिंग हो। ऐसा इसलिए क्योंकि गरम और ठंडी चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

40 साल की उम्र के बाद अपनी जीवनशैली में ये पांच एक्सरसाइज करे शामिल, मिलेगा फायदा