चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी द्वारा, साउथ के मशहूर सुपरस्टार राम चरण को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से किया जाएगा सम्मानित

South के जानें माने अभिनेता ram charan को पहले भी कई सारे अवॉर्ड्स मिले हैं। ram charan की लोकप्रियता पूरी देश और दुनिया में फैली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई के वेल्स विश्वविद्यालय की ग्रेजुएशन सेरेमनी में राम चरण को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। अब इस बार उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि दी जा रही है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना लोहा मनवाने वाले रामचरण काफी लोकप्रियता बटोर चुके है। उनके मनोरंजन के योगदान के लिए एक्टर को इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।

फिल्म ‘आरआरआर के बाद से रामचरण की लोकप्रियता ने और भी ज्यादा इजाफा किया है। अभिनेता ram charan को चेन्नई के प्रतिष्ठित  विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा इसके पहल देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जाने माने मशहूर निर्देशक शंकर के साथ साथ कई जानी-मानी हस्तियों को यह सम्मान से नवाजा जा चुका है। अभिनेता Ram Charan को मनोरंजन  में सम्पूर्ण योगदान के लिए सम्मान दिया जाएगा।

Ram charan के वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण की अगले फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाले है। इस फिल्म की बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री  कियारा आडवाणी अहम भूमिका में नजर आने वाली  हैं। इसे दशहरा  के आसपास रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है,अगली फिल्म  जान्हवी कपूर के साथ भी हो सकती है जिसमे ये नजर आए रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें कन्नड़ के सुपरस्टार राजकुमार भी नजर आएंगे साथ ही इस फिल्म में मशहूर गायक ए आर रहमान फिल्म के लिए संगीत तैयार करेंगे।

यह भी पढ़े:Badi elaichi ke benefits : मोटापे और पेट की समस्या के लिए बड़ी इलायची के हैरान कर देने वाले फायदे