आज कल की भाग दौड़ वाली लाइफ में हर व्यक्ति स्वस्थ और बीमारियों से दूर रहना चाहता है, इसलिए, ज़रूरी है कि आपकी बॉडी की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो और आप कई तरह की बीमारियों के होने से बचे रहें। हेल्दी इम्यून सिस्टम लोगों के खाने , नींद, व्यायाम और जीवन शैली के कई पहलुओं पर निर्भर करता है। हेल्दी भोजन आपकी इम्यून सिस्टम के निर्माण और उसे मज़बूती देने में बहुत साहयक होता है।तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।
इम्यून सिस्टम बढ़ाने के उपाय:-
मशरूम:-
यह बॉडी की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। मशरूम के भी कई किस्म होते हैं और ज़्यादातर मशरूम में औषधीय गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करने में काफी सहायक होते हैं।
दही:-
अपने खाने के साथ दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये काफी फायदेमंद रहता है। दही एक स्वस्थ बैक्टीरिया की श्रेणी में आता है, जो बहुत से रोगाणुओं को आंत और आंत के आसपास के क्षेत्र पर हमला करने से रोकते हैं। इसे प्रोबायोटिक के रूप में भी जाना जाता है और ये पाचन में भी मदद करता है।
चाय:-
चाय पीने बालो के लिये अपनी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है ग्रीन टी या ब्लैक टी, ये एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है जो बॉडी के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
शकरकंद:-
इसमें बीटा कैरोटीन कंटेंट तत्व मौजूद होते है, जो एक विटामिन ए का अच्छा बहुत अच्छा श्रोत है। यह एक सुपर फूड है, जिसे आप अपने डाइट में शामिल कर अपनी इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
पालक:-
यह एक हरी पत्तेदार सब्ज़ी है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए आवश्यक विटामिन और पोषक तत्वों पाए जाते है। इसमें बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्टर हैं।
लहसुन:-
यह एक सबसे लोकप्रिय सुपर-फूड है, जो रोज हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाने में काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरिया और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, ये बैक्टीरिया और रोगाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं।
नींबू:-
विटामिन सी का एक सबसे अच्छा स्रोत है नींबू। वास्तव में, नींबू, संतरा, अंगूर विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के स्रोत अच्छे होते हैं और हमारे शरीर के इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाने में काफी अच्छे होते हैं। शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करने में विटामिन सी आवश्यक है, जो संक्रमण के खिलाफ लड़ते हैं।
हल्दी:-
इसमें एंटी-इन्फ्लैमटरी गुण होते हैं जो बहुत से रोगों को रोकने और उसके ईलाज में मदद करते हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल भोजन में मसाले के रूप में किया जाता है और ये अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है।
ओट्स और अनाज:-
बीटा-ग्लुकन कंटेंट नामक एक फाइबर अनाज में मौजूद होता है और इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण पाया जाता है, जो आपके शरीर की इम्यूनिटी लेवल को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें:-
फिल्म लापता लेडीज का नया गाना बेड़ा पार हुआ रिलीज, विदाई की थीम पर आधारित है यह सॉन्ग
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check