बिहार के सहरसा जिले से गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात अपराधियों ने सदर अस्पताल परिसर में ओपीडी के पास एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए तफ्तीश में जुट गई.
आपको बता दें कि आज सुबह गुरुवार कोअज्ञात अपराधियों ने सदर अस्पताल परिसर में ओपीडी के पास एक 22 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनोज मल्लिक के पुत्र ऋषभ कुमार मल्लिक के रूप में की गयी. मृतक युवक नगर निगम कार्यालय में सफाईकर्मी था, वहीं मृतक के पिता मनोज मल्लिक की मानें तो उन्होंने बताया कि बेटा सुबह 4 बजे बाथरूम जाने के लिए घर से निकला था. उसी दौरान सदर अस्पताल परिसर में अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. सुबह 5.30 बजे हमें सूचना मिली कि मेरे बेटे को किसी अज्ञात अपराधी ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी है. उन्होंने यह भी बताया कि शव सदर अस्पताल परिसर में ओपीडी के बगल में पड़ा हुआ था.
इस घटना के संबंध में एसडीपीओ आलोक कुमार के अनुसार, यह ऋषभ मल्लिक है और प्रथम दृष्टया उसकी मौत गोली लगने से हुई है. बाकी बातें रिसर्च के बाद पता चलेंगी. उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल से एक देशी पिस्तौल और एक खोखा के साथ-साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. यह युवक सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था.
यह भी पढ़े:
क्रू के निर्माता एकता कपूर ने दर्शकों को ईद पर दिया एक खास तोहफा
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check