संजय लीला भंसाली ने लॉन्च किया अपना म्यूजिक लेबल ‘भंसाली म्यूजिक’

सिनेमेटिक मास्टरपीस के रूप में फिल्मों को बनाने के लिए मशहूर निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अब अपना म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक लॉन्च किया है। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली का नाम एक आकर्षक कहानी और सुंदर संगीत के साथ फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है।

अब उनके नाम से भंसाली म्यूजिक लेबल भी हो गया है, जहां वे संगीत की दुनिया में अपनी रचनात्मक शक्ति को बढ़ावा देंगे और कई काबिल संगीतकार और कलाकारों के साथ मिलकर अपनी फिल्मों को और यादगार बनाने और एल्बम्स के लिए दिल जीतने वाला संगीत बनाएंगे।माना जाता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्में कभी असफल नहीं होती हैं और उसके पीछे की वज़ह कहानी को मजबूती देने वाला संगीत है। चाहे हम बात करें दीवानी मस्तानी के शानदार संगीत या ब्लैक की भावनात्मक धुन की। भंसाली के गाने इमोशंस से भरपूर होते हैं।

भंसाली म्यूजिक के लॉन्चिंग पर संजय लीला भंसाली ने कहा कि, संगीत मुझे बहुत खुशी और शांति देता है। यह मेरे अस्तित्व का एक अभिन्न अंग है। मैं अब अपना खुद का म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक लॉन्च कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि दर्शक भी ऐसा ही अनुभव करें। आनंद और आध्यात्मिक जुड़ाव जो मुझे तब महसूस होता है जब मैं संगीत सुनता हूं या बनाता हूं।भंसाली को बेहद खूबसूरती से क्लासिक और मॉडर्न म्यूजिक के कॉम्बिनेशन को बनाने के लिए जाना जाता है।

भंसाली द्वारा बनाए गए गानों का असर हर उमर के लिस्टनर पर देखने मिलता है। चाहे वह प्राचीन महाकाव्यों की शानदारता को दिखाना हो, या फिर मॉडर्न रोमांस की भावना को दिखाना हो।भंसाली म्यूजिक के जरिए, संजय लीला भंसाली कला की व्यक्तिगत व्याख्या की सीमाएं नए रूप में स्थापित करते हुए, जनता को एक यात्रा पर बुलाते हैं, जहां संगीत सिर्फ एक अक्सेसरी नहीं बल्कि एक रूह-जगाने वाली शक्ति है।