पुलिस हिरासत में सलमान खान का फैन,बिश्नोई के नाम पर मजाक पड़ा महंगा

बॉलीवुड के जाने माने सुपरस्टार सल्लू भाई काफी दिनो से समाचारों की सुर्खियों में छाए हुए है। कुछ हफ्ते पहले उनके घर पर बिश्नोई गैंग के हमलवारों ने  अभिनेता के घर पर गोलीबारी की थी जिस पर अभी भी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। इस मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था जो अभी हिरासत में है। आज इस मामले से एक और सलमान खान का फैन को गिरफ्तार किया है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने सलमान खान के जिस फैन को गिरफ्तार किया है उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मजाक किया  और उसका ये मजाक सुपरस्टार के  फैन पर भारी पड़ गया। इस फैन ने बिश्नोई के नाम पर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से अपने लिए कैब बुक की थी, उसके बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुंबई की बांद्रा पुलिस द्वारा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर प्रैंक बुकिंग करने के आरोप में सलमान खान के फैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर से फैन ने अपने लिए कैब बुक की थी। वहा के डीसीपी राज तिलक रोशन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है की  व्यक्ति ने गैलेक्सी अपार्टमेंट से बांद्रा पुलिस स्टेशन तक पिकअप के लिए कैब बुक की थी जिसमे उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई  का नाम चुना था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तार हुए व्यक्ति का नाम रोहित त्यागी, गाजियाबाद का रहने वाला है साथ ही अभी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी कर रहा है।

यह भी पढ़े:आम ही नही आम की गुठलियों के भी है चौका देने वाले फायदें