पपीता ही नहीं पपीते के पत्तियों भी स्वास्थ के लिए है लाभदायक,जानिए कैसे

पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग हर किसी को पसंद आता है। यह खाने में भी बहुत स्वादिस्ट होता है। यह फल होने के साथ-साथ अपने आप में एक संपूर्ण औषधि का काम करता है। इसका फल हो या फिर पत्तियां सभी हेल्थ के लिए फायदेमंद होती हैं। फाइबर से भरपूर पपीते की पत्तियों का जूस न केवल आपके ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने का काम करता है।

कब्ज की समस्या होने पर इसकी पत्तियों का जूस दवा के जैसा काम करता है, इसकी पत्तियों के जूस को पीने से हमारी आंत एकदम साफ हो जाती है। इतना ही नहीं डेंगू बुखार में भी इसका जूस बहुत ही असरदार होता है। टाइफाइड में हमेशा मरीजों के प्लेटलेट्स कम हो जातें हैं, ऐसे में इसकी पत्तियों के जूस को पीने से मरीज का प्लेटलेट्स बहुत ही जल्दी रिकवर होने लगता है। तो आइए जानते हैं पपीते की पत्तियों के जूस के और क्या – क्या है फायदे।

पपीते के पत्तियों के जूस को पीने के है निम्न फायदे

इसके जूस का उपयोग कुछ ही दिनों में अपना असर दिखा देता है, इसलिए इसका लम्बे समय तक उपयोग हमारे शरीर पर अपना दुष्प्रभाव भी दिखाने लगता है, इसलिए इसका उपयोग सीमित समय तक ही करना चाहिए।

इसमें हाई लेबल में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के हमारे शरीर के लिए बहुत तरीकों से फायदेमंद है।

डेंगू बुखार के लिए है रामबाण :-

डेंगू बुखार में इसके जूस का खाली पेट उपयोग बुखार में होने वाले थकान,सिर दर्द,मतली और स्किन पर पड़ने वाले चकत्ते से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। ऐसे में अगर प्लेटलेट्स डाउन हो जाए, तो इसका जूस तुरंत राहत दिलाता है।

पाचन संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा :-

दस दिन तक फाइबर युक्त पपीते के जूस का रोजाना सुबह खाली पेट उपयोग करने से पाचन संबंधी सभी प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ये आंतों की भी अच्छे से सफाई कर देता है। जिससे पेशेंट के भूख न लगने की प्रॉब्लम ख़त्म हो जाती है और पेशेंट ऊर्जावान महसूस करते हैं।एंटीऑक्सीडेंट युक्त पपीते की पत्तियों के जूस के उपयोग से बाल जड़ से मजबूत हो जाते हैं और इनमें ग्रोथ भी होने लगती है।

शरीर का सूजन कम करने में सहायक :-

एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पपीते के पत्तियों का जूस पीने से शरीर के किसी भी अंग में होने वाले सूजन कम होने में हेल्प मिलती है।

शरीर की मांसपेशियों को बनाए मजबूत :-

इसमें मौजूद पोषक तत्वों से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है। इसलिए पपीते के पत्तियों का जूस सुबह खाली पेट पीना हर तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसे कम ही मात्रा में पिएं। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीने से यह स्वस्थ के लिए हानिकारक भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

सलमान खान से मिलने पहुंचे CM एकनाथ शिंदे,मुलाकात के दौरान सलीम खान भी मौजूद