रूस सुरक्षित नॉर्ड स्ट्रीम-2 के माध्यम से यूरोप को गैस आपूर्ति करने के लिए तैयार: पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि जर्मनी नॉर्ड स्ट्रीम 2 के बचे हुए पाइप का संचालन फिर से शुरू नहीं करेगा, हालांकि मॉस्को इसके माध्यम से गैस की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।

पुतिन ने शुक्रवार को प्रकाशित अमेरिकी मीडिया हस्ती टकर कार्लसन के साथ एक साक्षात्कार में कहा, “यह मामला केवल नॉर्ड स्ट्रीम-1 का नहीं है, जिसे उड़ा दिया गया था। नॉर्ड स्ट्रीम 2 क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन एक पाइप सुरक्षित और मजबूत है और इसके जरिए यूरोप को गैस की आपूर्ति की जा सकती है, लेकिन जर्मनी इसे नहीं खोल रहा है।”

तास समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा, “पोलैंड के माध्यम से एक और मार्ग है – यमल-यूरोप पाइपलाइन। इसके माध्यम से बड़ी मात्रा में आपूर्ति भी संभव है।” उन्होंने कहा कि हालांकि, पोलैंड ने इसे बंद कर दिया।समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन, जो रूस से जर्मनी के रास्ते यूरोपीय बाजारों तक प्राकृतिक गैस पहुंचाती थी, सितंबर 2022 में बाल्टिक सागर में विस्फोटों के बाद गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी।