शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना पिएं ये 5 आयरन से भरपूर ड्रिंक्स

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी एक गंभीर समस्या है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है, जो शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन के प्रवाह में मदद करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया हो सकता है। हीमोग्लोबिन कम होने पर आपको स्वास्थ्य संबंधी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण आपको सिरदर्द, थकान, कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।इसलिए जरूरी है कि आप शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें पीने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है।

1.चुकंदर का रस- चुकंदर को सेहत के लिए सबसे स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में से एक माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए मददगार होता है। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो चुकंदर का जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

2.आंवला का जूस- आंवला सेहत का खजाना है, इसे सर्दियों के मौसम का सुपरफूड कहा जाता है। विटामिन-सी से भरपूर आंवला को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, एनिमिया के मरीजों के लिए आंवला दवा के रूप में काम करता है। शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आप रोजाना आंवला का जूस पी सकते हैं। हालांकि इसका स्वाद थोड़ा तीखा लगेगा, लेकिन इस जूस को पीने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

 3.पालक की स्मूदी- शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी करने के लिए आप पालक की स्मूदी भी पी सकते हैं। पालक में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। पालक की स्मूदी पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इसके लिए आप दो कप कटा हुआ पालक लें। इसमें दो चम्मच काजू और नारियल को मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसे पी जाएं। पालक की स्मूदी पीने से एनर्जी लेवल बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।

 4.अनार का जूस –शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने के लिए आप डाइट में अनार का जूस भी शामिल कर सकते हैं। अनार आयरन और विटामिन सी का एक समृद्ध स्त्रोत है। अनार का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके साथ ही, ऑक्सीजन की सप्लाई भी बेहतर होने लगती है। अनार का जूस बनाने के लिए एक कप अनार के दानों को मिक्स में पीस लें। फिर इसे छानकर पी जाएं। रोजाना एक गिलास अनार का जूस पीने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ मिलेगा।

5.आलूबुखारे का जूस- आलूबुखारा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आलूबुखारा में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते है। इसमें आयरन और पौटेशियम भी काफी ज्‍यादा होता है। हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए आप आलूबुखारा का जूस पी सकते हैं। इसे पीने से एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे बनाने के लिए 5-6 आलूबुखारे को अच्छी तरह से धोकर काट लें और बीज निकाल दें। अब आलूबुखारे के साथ 1 कप पानी, 1 चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच चीनी डालकर ब्लेंड कर लें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर डालकर सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

गुणों का खजाना है इमली, जानिए इसे खाने के फायदे