राहुल गांधी जोकि कांग्रेस सांसद है उन्होंने बुधवार को पीएम मोदी और भाजपा पर टिप्पणी कर उन्होंने कहा अपने आप को देशभक्त बताने वाले वो 90 प्रतिशत लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने वाली जाति आधारित जनगणना के एक्स-रे का विरोध कर रहे है। राहुल ने नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार जाति आधारित जनगणना को रोक नहीं सकते।
राहुल गांधी ने अपने मिशन की बात कहते हुए बताया की हमारे देश की जो ये 90 फीसदी आबादी है उनके लिए न्याय सुनिश्चित कराना मेरी जिंदगी का मिशन बन गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी घोषणापत्र पर दावा किया कि पीएम मोदी कांग्रेस के क्रांतिकारी घोषणापत्र से घबरा गए हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि मैं सिर्फ यह कहना चाहता हु की हिंदुस्तान में आज लगभग 90 प्रतिशत की जनता है और उन लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। मैंने ऐसा नहीं कहा कि हम कोई कार्रवाई करेंगे, हमने सिर्फ यह कहा कि यह पता लगाएंगे कि कितना अन्याय हो रहा है।
राहुल गांधी ने कहा, “अगर किसी को चोट लगी है और मैं कहूं कि आप एक्स-रे करा लीजिए, तो इससे किसी को एतराज तो नहीं होना चाहिए। मीडिया को देखिए, नरेन्द्र मोदी को देखिए, जब मैंने सिर्फ यह कहा कि पता करते हैं कितना अन्याय है तो यह सारे के सारे खड़े हो गए और कहने लगे कि देश को तोड़ने और बांटने की कोशिश हो रही है। एक्सरे से क्या बंटेगा? इससे तो 90 प्रतिशत लोगों को पता चलेगा कि उनकी भागीदारी कितनी है।”
90 फीसदी लोगों की शक्ति का इस्तेमाल करके ही आप महाशक्ति बन सकते है। राहुल गांधी ने आगे कहा चीन से मुकाबला करना है तो 90 फीसदी लोगों की शक्ति की जरूरत का इस्तेमाल तो करना पड़ेगा।उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे जिंदगी का मिशन है। राजनीति के साथ समझौता किया जा सकता है, लेकिन मिशन के साथ कोई समझौता नहीं।”
यह भी पढ़े:वायनाड में प्रियंका गांधी का वार, बोली- बेरोजगारी और विकास के मुद्दों से डरती है मोदी सरकार
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check