राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नुआखाई पर्व के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और देश तथा उसके लोगों की समृद्धि की कामना की।
नुआखाई ओडिशा के पश्चिमी जिलों में मनाया जाने वाला एक कृषि पर्व है, जिसमें खेत की पहली फसल देवी को अर्पित की जाती है और घरों में लोग बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। यह पर्व मुख्य रूप से संबलपुर, बारगढ़, झारसुगुड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, नबरंगपुर, देवगढ़ और सुंदरगढ़ में मनाया जाता है।
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कृषि से जुड़े पावन पर्व नुआखाई पर सभी देशवासियों, विशेषकर ओडिशा के लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!”उन्होंने कहा, “इस पावन पर्व पर लोग धान की फसल का जश्न मनाते हैं। यह त्योहार हमें भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर, मैं ईश्वर से देश और उसके लोगों की समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check