PM नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में अपने आईपैड पर भगवान राम का सूर्य तिलक लाइव देखा. लाइव प्रसारण देखने के दौरान वह न सिर्फ बेहद भावुक दिखे बल्कि भक्ति भाव से ओतप्रोत भी नजर आए. पीएम मोदी ने अपने जूते खुले रखे हैं और बीच-बीच में कुछ मंत्र पढ़ते भी नजर आते हैं. साथ ही वह भगवान राम की स्तुति और उन्हें प्रणाम करते भी नजर आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में असम के नलबाड़ी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से इस अद्भुत पल का गवाह बनने की अपील भी की. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई और जय श्री राम के नारे लगाए. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों को इस अद्भुत पल का गवाह बनना चाहिए. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर में बैठे और टैब पर ‘सूर्य तिलक’ का वीडियो पूरी श्रद्धा के साथ देखा.
बता दे की आज रामनवमी के अवसर पर आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक किया गया। यह अद्भुत अवसर था। दर्पण और लेंस से युक्त एक विस्तृत सिस्टम के द्वारा यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई. इस सिस्टम के द्वारा सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक तक पहुंची. रामनवमी के मौके पर श्रद्धालुओं को यह अद्बभुत दृश्य देखने को मिला. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अद्भुत क्षण के वीडियो के टैब के माध्यम से देखा। यह वीडियो देखकर वे श्रद्धा से भावविभोर नजर आए.
जानकारी के अनुसार बता दें कि सूर्य तिलक लगभग चार-पांच मिनट के लिए किया गया। यह वह घड़ी थी जब सूर्य की किरणें सीधे राम लला की मूर्ति के माथे पर केंद्रित थीं. मंदिर प्रशासन ने भीड़भाड़ से बचने के लिए सूर्य तिलक के समय भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश करने से रोक दिया था. सूर्य तिलक परियोजना का मूल उद्देश्य रामनवमी के दिन श्री राम की मूर्ति के मस्तक पर एक तिलक लगाना है। हर साल चैत्र माह में श्री रामनवमी पर दोपहर 12 बजे से भगवान राम के मस्तक पर सूर्य की रोशनी से तिलक किया जाएगा. हर साल इस दिन आकाश पर सूर्य की स्थिति बदलती है
गौरतलब है कि PM नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर हैं और वहां उन्होंने नलबाड़ी में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है. आज रामनवमी के मौके पर अयोध्या में भगवान राम का सूर्य तिलक किया जाएगा. 500 साल के इंतजार के बाद भगवान राम अयोध्या में विराजमान हैं. इस मौके पर पीएम मोदी ने कई वादे भी किये.
यह भी पढ़ें:
कब्ज में बहुत फायदेमंद है एवोकाडो तेल, जानिए इसके आयुर्वेदिक फायदे और इस्तेमाल की विधि
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check