xr:d:DAFu0RPTi3I:1566,j:5667078587659901994,t:24040919

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किये गए Peter Higgs का 94 वर्ष की आयु में हुआ निधन

नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए भौतिक विज्ञानी Peter Higgs, जिनके ब्रह्मांड में एक अज्ञात कण के सिद्धांत ने विज्ञान को बदल दिया, उनका 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी Edinburgh University ने दिया।

Edinburgh University में Higgs ने कई वर्षों तक प्रोफेसर की कुर्सी संभाली, University के द्वारा बताया गया कि बीमारी के कारण सोमवार को घर पर ही उनका शांतिपूर्वक निधन हो गया।

Edinburgh University ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा कि Peter Higgs ने लम्बी बीमारी के बाद सोमवार को अपने घर में अंतिम सांस ली। वह इसी University में एमिरेट्स प्रोफेसर थे। University ने उन्हें एक महान शिक्षक, मार्गदर्शक और युवा वैज्ञानिकों की पीढ़ियों को प्रेरित करने वाला बताया। साथ ही उनके परिवार ने मीडिया और जनता से इस समय उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की।

ब्रिटेन के Peter Higgs और बेल्जियम के François Englert ने 2013 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीता था। दोनों वैज्ञानिकों ने परमाणु से छोटे कणों के द्रव्यमान को समझाने की प्रक्रिया की सैद्धांतिक खोज की थी। Peter Higgs ने 1960 में ब्रह्मांड में मूलभूत पदार्थ की संरचना को लेकर एक प्रक्रिया का सुझाव दिया था। उन्होंने इस प्रक्रिया में एक कण हिग्स बोसोन का अनुमान लगाया था।

यह भी पढ़े:

रोजाना सिर्फ एक कप कॉफी आपको इन 6 गंभीर बीमारियों से बचाएगी