फिल्म यारियां 2 का नया गाना ऊंची ऊंची दीवारें जारी

दिव्या खोसला कुमार पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म यारियां 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसमें मीजान जाफरी, यश दासगुप्ता, अनास्वरा राजन, वरीना हुसैन और प्रिया प्रकाश वरियर और पर्ल वी पुरी जैसे कलाकार भी हैं। अब निर्माताओं ने यारियां 2 का नया गाना ऊंची ऊंची दीवारें जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।

 

इस गाने के बोल मनन भारद्वाज ने लिखे हैं। इन्होंने ही ऊंची ऊंची दीवारें के लिए संगीत तैयार किया है। टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ऊंची ऊंची दीवारें गाना साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, वे अपनी प्रेम कहानी के साथ यहां हैं। क्या आप पहली नजर के प्यार के जादू का अनुभव करने के लिए तैयार हैं? अरिजीत सिंह की अतुलनीय आवाज में ऊंची ऊंची दीवारें जारी। यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यारियां 2 2014 में आई फिल्म यारियां का सीक्वल है।

 

इस फिल्म में हिमांशु कोहली और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन दिव्य खोसला कुमार ने किया था, जो दूसरे भाग में खुद अभिनय करती नजर आएंगी। पहले पार्ट की अपार सफलता के बाद यारियां का सीक्वल आ रहा है। 9 साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से दर्शकों को नई तरीके की यारियां देखने को मिलेगी। मालूम हो कि 2014 में आई यारियां ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 40 करोड़ का कारोबार किया था, कम बजट में बनने की वजह दिव्या खोसला कुमार की इस फिल्म का पहला भाग हिट साबित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *