रोज सुबह पानी में घोलकर पी लें ये चीज, शाम तक डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर लेवल

आजकल सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा और बच्चे भी तेजी से इस गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है, जिसके कारण रक्त शर्करा का स्तर तेजी से बढ़ता है। अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया तो यह बीमारी शरीर के प्रमुख अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है। मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है,जिसका जड़ से इलाज करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में लोगों को जीवन भर दवाइयों पर निर्भर रहना पड़ता है। हालाँकि, सही आहार और जीवनशैली की मदद से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जिनकी मदद से ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोलब्लड शुगर लेवल) किया जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से

ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए सत्तू है फायदेमंद -डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। थोड़ी सी लापरवाही से ब्लड शुगर लेवल अचानक तेजी से बढ़ सकता है, जो शरीर के लिए घातक साबित हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए सत्तू  का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. जी हां, इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें बीटा ग्लूकेन होता है, जो शरीर में ग्लूकोज के अवशोषण को कम करने में मदद करता है।साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, जिससे शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी सहायक है।

कैसे करें सेवन?
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सत्तू पाउडर मिलाकर पी सकते हैं. नियमित रूप से रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी मदद मिल सकती है. इसका सेवन करने से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको सत्तू से किसी भी तरह की एलर्जी है तो इसका सेवन न करें।

सत्तू के अन्य फायदे

  • सत्तू का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह गर्मी और लू से बचाव करने में मदद करता है।
  • सुबह खाली पेट पानी में सत्तू पाउडर मिलाकर पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
  • नियमित रूप से सुबह खाली पेट पानी में सत्तू घोलकर पीने से कब्ज समेत अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • सत्तू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • सुबह खाली पेट सत्तू ड्रिंक का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल के रोगों का जोखिम कम हो सकता है।

हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए काफी सत्तू का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में वजन से लेकर ब्लड प्रेशर तक रहेगा कंट्रोल, जरूर करें दही-चावल का सेवन