टीचर- ‘हिम्मत ए मर्दा तो मदद ए खुदा’ का मतलब बताओ,?
बच्चा- जो अपनी बीवी के सामने मर्द बनने की कोशिश करता है,
उसकी मदद फिर खुदा ही कर सकता है…”😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
टीचर- अगर स्कूल के सामने कभी कोई बम दिखे तो क्या करोगे बच्चों…
चिंटू- कुछ देर तक देखेंगे मैडम, फिर…
उसे उठा कर स्टाफ रूम में रख देंगे…
इस जवाब के बाद क्लास में लंबी खामोशी छा गई।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नि का ग्यारहवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया।
नम्बरों के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ़कर अभी तक बेहोश है
लिखा था नेहा एकदम ‘मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा’ है।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पति- यह कैसी दाल बनाई है ? न नमक है, न मिर्च है, बिल्कुल फीकी है।
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो, कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं।
पत्नी- (बेलन दिखाते हुए) पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ, कब से देख रही हूं।
पानी में भिगोकर रोटी खा रहे हो।😜😂😂😂😛🤣
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check