Navyug SandeshNavyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check

  • HomePage
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • दुनिया
  • व्यापार
  • सम्पादकीय
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • जोक्स
  • राजनीति
Home»ट्रेंडिंग»मराठा समुदाय: पिछड़ा वर्ग आयोग ने सर्वे को लेकर सीएम शिंदे को सौंपी रिपोर्ट

मराठा समुदाय: पिछड़ा वर्ग आयोग ने सर्वे को लेकर सीएम शिंदे को सौंपी रिपोर्ट

Web Desk February 16, 2024 ट्रेंडिंग, देश, राजनीति, लेटेस्ट न्यूज़

विशेष विधानसभा सत्र से पहले महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग आयोग ने शुक्रवार को सरकार को मराठा समुदाय में पिछड़ों को चिन्हित करने के मकसद से एक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट के जरिए मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने का खाका तैयार किया जाएगा।एमएसबीसीसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुनील शुक्रे और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास वर्षा पर जाकर यह रिपोर्ट पेश की, जहां डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

जस्टिस शुक्रे ने कहा कि यह देशभर में अब तक का सबसे बड़ा सर्वे है। राज्यभर में 2.25 करोड़ लोगों के लिए तीन से चार लाख सर्वे किए जा चुके हैं।वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जस्टिस शुक्रे की अध्यक्षता में एमएसबीसीसी टीम द्वारा तैयार किए गए रिपोर्ट की तारीफ की। 24 घंटे युद्ध स्तर पर काम करके अधिकारियों ने इस सर्वे को तैयार किया, जिसकी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तारीफ की।शिंदे ने कहा, ”इस रिपोर्ट पर व्यापक चर्चा करने के बाद इसे कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान की जाएगी। इसके बाद इसे विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पेश किया जाएगा, ताकि मराठा समुदाय को आरक्षण देने की दिशा में आगे का खाका तैयार किया जा सकें।

“मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया कि राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के पक्ष में है। अगर मराठा समुदाय को आरक्षण मिलता है, तो इससे उन्हें विधिक सुरक्षा मिलेगी। वहीं, मराठा समुदाय को आरक्षण मिलने से ओबीसी समुदाय को मिलने वाले आरक्षण में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आएगी।इसके साथ ही शिंदे ने शिवबा संगठन के नेता मनोज जारांगे-पाटिल से अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समााप्त करने की अपील की, जो शुक्रवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई।

Previous बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार की हालत स्थिर
Next मशहूर धारावाहिक ‘उड़ान’ में पुलिस अधिकारी ‘कल्याणी’ की भूमिका निभाने वाली कविता चौधरी का निधन

Related Articles

रिलायंस डिजिटल की D.I.S.C.O. सेल: एक्सचेंज पर ₹15 हजार और बैंक ऑफर में ₹30 हजार तक की छूट

9 hours ago

जियो क्रेडिट में 49.9% तक हिस्सेदारी लेगा बैंक ऑफ अमेरिका, ₹18,268 करोड़ का होगा निवेश

1 day ago

बांकीपुर का जनादेश: बिहार की राजनीति में नए संकेत

1 week ago

Navyug Sandesh is now on WhatsApp !

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

  • Recent
  • Popular
  • Comments
  • Tags
  • रिलायंस डिजिटल की D.I.S.C.O. सेल: एक्सचेंज पर ₹15 हजार और बैंक ऑफर में ₹30 हजार तक की छूट

    9 hours ago
  • जियो क्रेडिट में 49.9% तक हिस्सेदारी लेगा बैंक ऑफ अमेरिका, ₹18,268 करोड़ का होगा निवेश

    1 day ago
  • बांकीपुर का जनादेश: बिहार की राजनीति में नए संकेत

    1 week ago
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर झुंझुनूं में निकली ‘एक दौड़ राष्ट्र के नाम’ युवा मैराथन

    3 weeks ago
  • CJP ने अपना विरोध प्रदर्शन और आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया

    3 weeks ago
  • 36 दिनों से जारी छात्रों का आंदोलन और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

    3 weeks ago
  • डीप टेक की एडवांस डिजिटल सेवाएं ग्राहकों तक पहुंचाना जियो का अगला फोकस: आकाश अंबानी

    4 weeks ago
  • जियोफाइनेंस से अब सिर्फ ₹24 से भरें ITR; साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

    July 10, 2026
  • ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट

    July 7, 2026
  • जियोसावन ने लॉन्च किया ‘म्यूजिक प्रोफाइल’, यूजर्स दे सकेंगे अपनी ‘म्यूजिक पर्सोना’ को नई पहचान

    June 24, 2026
  • प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म भारत माता की जय का ट्रेलर रिलीज

    September 22, 2023
  • कच्चा तेल 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव नहीं

    September 22, 2023
  • जैस्मीन भसीन ने बताया भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है विघ्नहर्ता गणेश

    September 22, 2023
  • लाल साड़ी में फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा गईं अनन्या पांडे, अदाएं ऐसी…उड़ाई रातों की नींद

    September 22, 2023
  • ‘एनिमल’ से अनिल कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज

    September 22, 2023
  • जानिए, Facebook के मल्टीपल प्रोफाइल फीचर के बारे में

    September 22, 2023
  • ओयो ने जनवरी-जुलाई में कॉर्पोरेट जगत से जुड़े 2,800 नए ग्राहक जोड़े : रिपोर्ट

    September 22, 2023
  • जे पी मॉर्गन अगले साल से अपने उभरते बाजार सूचकांक में सरकारी प्रतिभूतियों को करेगी शामिल

    September 22, 2023
  • 23 सितम्बर को फ़िल्मची भोजपुरी टीवी चैनल पर होगा फिल्म फरिश्ता का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

    September 22, 2023
  • सारा का पहली बार पर्दे पर दिखेगा धाकड़ अवतार, ताबड़तोड़ एक्शन कर टाइगर को देंगी टक्कर

    September 22, 2023
news milegee raahat milega raahat milega phaayada milega aaraam joke jaanie kaise jaanie jaane phaayade jaane kaise ​ jaane isake phaayade jaane any phaayade jaane ho sakata nukasaan hoga phaayada Healtht ips Health Tips health benefit Healht tips funny wife joke funny teacher joke funny pappu joke funny joke dikhega asar bas aise karen sevan
About us | Disclaimer | Terms & Conditions | Privacy Policy | Contact
Copyright © 2025 Navyug Sandesh. All rights reserved.