बिहार के नवादा जिले में आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के विकास में काफी सहयोग किया है. साथ ही विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला.वहीं इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक उनकी सरकार में 8 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी दी गई. अब विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में वो 10 लाख नौकरी का वादा पूरा करेंगे.
लोकसभा चुनाव को लेकर आज नवादा में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का आयोजन किया गया.इस सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने दावा किया कि नवादा से लोकसभा प्रत्याशी विवेक ठाकुर भारी मतों से जीतेंगे. इस दौरान सीएम ने बिहार में हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि अब हर जगह सड़कें बन गयी हैं. केंद्र सरकार की ओर से विकास कार्यों में काफी सहयोग मिला है. उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक उनकी सरकार में 8 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां दी गईं. अब विधानसभा चुनाव से पहले वह बिहार में 10 लाख नौकरियों का वादा पूरा करेंगे.
चुनाव 2024 को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और पूछा, ”2005 से पहले बिहार में क्या स्थिति थी?” बिहार में पति-पत्नी की सरकार ने क्या किया? नई पीढ़ी के लोग बिहार में घूम सकते हैं लेकिन उनके माता-पिता को अपने बच्चों को बताना चाहिए कि 2005 1915 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी? डर के मारे लोग शाम को अपने घरों से बाहर नहीं निकलते थे।” उन्होंने लोगों से जंगलराज को न भूलने की अपील की.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हिंदू-मुस्लिम विवाद बहुत होता था. 2006 के बाद हिंदू-मुसलमानों के बीच यह विवाद देखने को नहीं मिला है. एनडीए सरकार में जहां हिंदुओं का उत्थान हुआ, वहीं मुस्लिमों के लिए भी कई काम किए गए हैं। बिहार में शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार किया गया है, पहले शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति खराब थी. हालाँकि, 2006 के बाद से बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। एनडीए सरकार में हर घर तक पानी और बिजली पहुंच गई है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यकीन दिलाते हैं कि नवादा समेत पूरे बिहार में एनडीए को सभी का समर्थन मिलेगा. वहीं इशारों-इशारों में उन्होंने तेजस्वी यादव के नौकरी देने वाले बयान का भी जवाब दिया. नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं उन्होंने काम किया है लेकिन वो क्या काम करेंगे, 15 साल में उनलोगों ने क्या किया जो अब करेंगे. मैंने नौकरी दी, जिसका क्रैडिट वो लोग ले रहे हैं.
यह भी पढ़े:
2024 साल का पहला सूर्य ग्रहण और सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कल कितने बजे लगेगा,क्या भारत में होगा सूतक काल
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check