इसके फायदे जानकर आप भी इस होली में ठंडाई पीना नही भूलेंगे

होली का त्योहार बिना ठंडाई और रंगो के फीकी है। गुजिया, रंग और गुलाल और उसके साथ थोड़ी ठंडाई यही तो होली की विशेषता है। हम सभी के घरों में होली की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। होली के दिन हम सभी एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाते  है और तरह तरह के पकवान भी खाते हैं ज्यादातर लोग इस दिन खास ठंडाई बनाते है लेकिन हम में से बहुत लोग ठंडाई को बुरा मानते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है, पर ऐसा नही होता है।

होली का त्योहार हम सभी बड़े धूमधाम के साथ मनाते  है। होली में ठंडाई का अपना अलग महत्व है क्योंकि  होली में गर्मी रहती है, और होली के कारण हम सभी में ऑयली खाने का इस्तेमाल अधिक मात्रा में करते है जिसकी वजह से अनेक तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। अगर हम ठंडाई का सेवन करते है तो उन सारी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। यदि आप होली के दिन इसका सेवन करें, तो पेट में जलन की समस्या और कब्ज जैसी परेशानियां आराम से दूर हो जाती हैं। आइए जाने होली में ठंडाई पीने के क्या फायदे हैं,

कब्ज की समस्या करें दूर

हम सभी के घरों में होली के दिन तरह-तरह के पकवान बनते हैं। गुजिया, पापड़ और अन्य तला भुना पकवान खाने की वजह से हमारे पेट में एसिडिटी, कब्ज की शिकायत हो जाती है। ठंडाई में कई तरह के खास पदार्थ मिलाए जाते है जो की  मिनरल्स से भरपूर होते है, जैसे खसखस में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट। यह पेट की जलन और एसिडिटी जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता हैं।

पाचन क्रिया के लिए है फायदेमंद

ठंडाई में कई इंग्रेडिएंट्स मिलाए जाते है जिनमे से एक है सौंफ, ये ठंडाई का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते है  इसके सेवन से पेट में पाचन सही रहता है  सौंफ में एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण भी पाए जाते है। यह पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए लाभदायक होता है।

ब्लोटिंग की समस्या में देता है आराम

ठंडाई कई चीजों का मिश्रण होती है इस में मिलाएं जाने वाला मेथी दानों और सौंफ से पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाने के साथ ब्लोटिंग की परेशानी को दूर करता हैं। ठंडाई के सेवन से पेट में गैस की समस्या में  भी आराम मिलता है।

शरीर एनर्जी प्रदान करता है

ठंडाई में कई ड्रायफ्रूट्स मिलाए जाते है, जैसे तरबूज, कद्दू के बीज, बादाम और पिस्ता। इन चीजों के इस्तेमाल से इसको हेल्थी बनाया जाता हैं। ये सभी हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करते है।

इम्यून सिस्टम को बनाएं मजबूत

ठंडाई के सेवन से शरीर की इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाने में सहयाता मिलती है। इसमें केसर की भी कुछ मात्रा मिलाई जाती है  किस वजह से यह एंटी डिप्रेशन और एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर हमारे शरीर के लिए काम करता हैं।