जाने,Yellow tea के क्या हैं फायदे

येलो टी को सबसे अच्छी चायों में से एक मन जाता है, जो चीन में उत्पन्न हुई है। यह एक स्वादिष्ट चाय है जिसमें चिकनी बनावट, सुखद सुगंध और फल जैसा स्वाद है। येलो टी का स्वाद ग्रीन टी जैसा ही होता है, लेकिन यह पेट के लिए उतनी कठोर नहीं होती। यह चाय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।तो आइये जानते है इसके बारे में।

पीली चाय के क्या फायदे हैं :-

आइए जानते हैं येलो टी पीने के कुछ महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ।

हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद:-

इस चाय में पॉलीफेनोल्स होते हैं, ये एक ऐसा नेचुरल कंपाउंड है जो हार्ट फेलियर और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। फ्रंटियर्स इन कार्डियोवस्कुलर मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीथेरोजेनिक और एंटीहाइपरटेंशन इफेक्ट भी होते हैं, जो जोखिम को कम करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट भरपूर :-

येलो टी में कैटेचिन और पॉलीफेनोल जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हुए ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

मन को शांत और केंद्रित करने में मदद:-

अन्य चायों की तरह, येलो टी में एल-थेनाइन नामक एक अमीनो एसिड पाई जाती है, जो आराम को बढ़ावा देते हुए तनाव को कम करती है। पीली चाय में मध्यम मात्रा में कैफीन के साथ एल-थेनाइन का संयोजन मन को शांत और केंद्रित रहने में मदद करते हैं। अप इसे लो महसूस होने पर ले सकती हैं।

वेट मैनेजमेंट में मदद:-

येलो टी में कैफीन और कैटेचिन का कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में योगदान देता है, जो वेट मैनेजमेंट में आपकी मदद कर सकता है। कैफीन ऊर्जा व्यय को बढ़ावा देने में मदद करता है, जबकि कैटेचिन वसा ऑक्सीकरण में सहायता कर सकता

त्वचा के लिए फायदेमंद :-

येलो टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करते हुए कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं, जिससे त्वचा को।कई संभावित लाभ हो सकते हैं।

पाचन संबंधी समस्याओं को शांत करने में मदद :-

येलो टी में टैनिन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं जिसमें हल्के कसैले गुण हो सकते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को शांत करने में मदद करते हैं।

दांतों की बेहतर स्वच्छता में योगदान:-

येलो टी में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स में एंटी बैक्टिरियल गुण पाए जाते हैं, जो ओरल हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। बिना चीनी की चाय दांतों की बेहतर स्वच्छता में योगदान करती है।

यह‌ भी पढ़ें:-

हींग का पानी, वेट लॉस में है मददगार